साहित्य अकादमी के सचिव को फ्रेंड्स ऑफ पब्लिशिंग पुरस्कार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

साहित्य अकादेमी की पत्रिकाएं भी हुई पुरस्कृत

बाल साहित्य के लिए भी पुरस्कार

नई दिल्ली 30 सितंबर 2024। द फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स ने आज पुस्तक प्रकाशन में उत्कृष्टता के लिए अपने 44 वें पुरस्कार समारोह में साहित्य अकादेमी के सचिव के. श्रीनिवासराव को फ्रेंड्स ऑफ पब्लिशिंग पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार उन्हें भारतीय प्रकाशन उद्योग में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है। द क्लेरिज होटल में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में यह पुरस्कार उन्हें माननीय पूर्व न्यायधीश सुप्रीमकोर्ट हिमा कोहली तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री और राजनीतिज्ञ श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी द्वारा प्रदान किया गया। इस समारोह में साहित्य अकादेमी द्वारा प्रकाशित संस्कृत पत्रिका “संस्कृत प्रतिभा” को प्रथम पुरस्कार तथा अकादेमी द्वारा प्रकाशित हिंदी पत्रिका “समकालीन भारतीय साहित्य” को द्वितीय पुरस्कार और बाल साहित्य प्रकाशन के लिए भी द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स देश की सबसे बड़ी संस्था है जो भारतीय प्रकाशन उद्योग में कार्यरत लोगों के लिए कार्य करती है और प्रति वर्ष महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए अनेक प्रकाशन संस्थानों आदि को प्रकाशन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार देती है।
ज्ञात हो कि साहित्य अकादेमी संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय साहित्य संस्थान है और 24 भारतीय भाषाओं में पुस्तक प्रकाशन का कार्य करती है। अकादेमी प्रतिवर्ष 500 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित करती है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!