सीमा पुलिस में 12वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्तियां:फिजिकल टेस्ट से होगा सिलेक्शन, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

सीमा पुलिस में 12वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्तियां:फिजिकल टेस्ट से होगा सिलेक्शन, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी

फाइल फोटो।

भारतीय सीमा की रक्षा करने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने हेड कांस्टेबल के 40 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए 12वीं पास उम्मीदवार आइटीबीपी की ऑफिशल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर 17 नवम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों का सिलेक्शन शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), रिटन टेस्ट के साथ मेडिकल के आधार पर होगा।
योग्यता
हेड कॉन्स्टेबल पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वीं की परीक्षा पास होना चाहिए। इसके साथ ही नियमित पैरा पशु चिकित्सा पाठ्यक्रम या डिप्लोमा या प्रमाण पत्र होना चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार ऑफिशियल भर्ती पोर्टल recruitment.itbpolice.nic.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि, एससी, एसटी, एक्स-सर्विसमेन और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है।

सैलरी
भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 25 हजार 500 से लेकर 81 हजार 100 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2022 को 18 से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आईटीबीपी हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 लिंक देखने के लिए क्लिक करें

Categories:
error: Content is protected !!