बीकानेर: राजस्थान के विद्यार्थियों को असुरक्षित स्पर्श के बारे में जागरूक करने के लिए गुड टच बेड टच अभियान के तहत (गुड टच बेड टच) मैटर आईएस श्री नवीन जैन की बीकानेर टीम श्रीमती चंद्रप्रभा और श्री नवाब अली द्वारा बीकानेर बॉयज स्कूल के विद्यार्थियों को जागरुक करते हुए टेक्नोलॉजी के दुष्प्रभाव और अच्छे तथा बुरे स्पर्श के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद के दौरान बताया कि बच्चों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार के आंकड़े बहुत चौंकाने वाले हैं इसीलिए बच्चों को इस दिशा में स्वयं जानकर आगे आना होगा और गलत का विरोध करना सीखना होगा उन्होंने कहा कि इस कैंपेन के तहत लाखों बच्चों को जागरूक किया गया है और गुड टच बैड टच की जानकारी दी गई है कैंपेन को भावी शिक्षक के लिए भी बढ़ाया जा रहा है ताकि स्कूलों में शिक्षकों के माध्यम से इस जानकारी का अधिकारिक प्रचार प्रसार हो सके। अंत में BBS फादर श्री संदीप थॉमस द्वारा स्पर्श वालंटियर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया, एवं फादर एंड विद्यालय शिक्षकों द्वारा वॉलिंटियर्स की कार्यशैली को सराहा गया।















Add Comment