सोलहवीं राजस्थान विधानसभा का सत्र शुक्रवार से होगा शुरू , कलक्टर कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 18 जनवरी। सोलहवीं राजस्थान विधानसभा का सत्र शुक्रवार 19 जनवरी को राजस्थान विधानसभा भवन में शुरू होगा।
सत्र के दौरान प्राप्त होने वाले प्रश्नों, ध्यान आकर्षण प्रस्तावों, विशेष उल्लेख इत्यादि के जवाब समय पर भिजवाने के लिए नियंत्रण कक्ष का गठन जिला कलेक्टर कार्यालय में किया गया है। कलेक्ट्रेट कार्यालय के कमरा संख्या 5 में स्थापित इस नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 0151-2226031 है। नियंत्रण कक्ष की प्रभारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) श्रीमती प्रतिभा देवठिया (0151-2226002) होंगी।
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि यह नियंत्रण कक्ष विधानसभा सत्र के दौरान प्रातः 8 से रात 10 बजे तक कार्यरत रहेगा। वर्तमान में संचालित नियंत्रण कक्ष में कार्यरत कर्मचारी विधानसभा से संबंधित प्रश्नों के जवाब का कार्य भी सम्पादित करेंगे।
नियंत्रण कक्ष में कार्यरत कर्मचारियों के अवकाश पर होने की स्थिति में स्थापना शाखा द्वारा की गई व्यवस्थाओं के अनुसार संबंधित कार्मिक उनके स्थान पर कार्य करेंगे। नियंत्रण कक्ष में कार्यरत कार्मिक अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी की देखरेख में प्रतिदिन प्राप्त होने वाले प्रश्नों का रजिस्टर संधारित करेंगे व अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी प्रतिदिन प्रातः 10.30 बजे शाखावार प्राप्त एवं निस्तारित प्रश्नों की सूचना प्राप्त कर नवीनतम स्थिति से प्रभारी अधिकारी को अवगत करायेंगे।

[metaslider id=68846 cssclass=””]
Categories:
error: Content is protected !!