स्वरोजगार महिला के सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा का मुख्य साधन – विजय कुमार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

एसबीआई आरसेटी बीकानेर में वातानुकूलित कंप्यूटर कक्ष एवं प्रायोगिक कक्ष का उद्घाटन

[metaslider id=”83227″]

आज एसबीआई आरसेटी बीकानेर में वातानुकूलित कंप्यूटर कक्ष एवम वातानुकूलित प्रायोगिक कक्ष का उद्घाटन भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक श्री विजय कुमार एवं भारतीय स्टेट बैंक के सहायक महाप्रबंधक (वित्त समावेशन)श्री रामस्वरूप सुथार के कर कमलों द्वारा किया गया संस्थान के निदेशक श्री दिनेश कुमार जैन द्वारा बताया गया की आरसेटी बीकानेर में नाबार्ड एवम भारतीय स्टेट बैंक के के सहयोग से आठ लाख की लागत से वातानुकूलित कंप्यूटर कक्ष एवम प्रायोगिक कक्ष का निर्माण किया गया है जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवक युवतियों को प्रभावी कौशल उन्मुख प्रशिक्षण देना है, इस अवसर पर श्री रामस्वरूप सुथार द्वारा बैंकिंग सुरक्षा एवं वित्तीय साक्षरता पर जानकारी प्रदान की गई अध्यक्ष उद्बोधन में श्री विजय कुमार द्वारा महिलाओं को बचत एवं रोजगार की महत्ता बताई गई, उन्होने सामाजिक उन्नति व आर्थिक सुरक्षा हेतु स्वरोजगार को अति आवश्यक बताया साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं हेतु आर सेटी की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए स्वरोजगार हेतु ऋण की योजना जैसे स्टैंडअप योजना, मुद्रा योजनाओ का लाभ उठाने हेतु आग्रह किया इस अवसर पर संस्थान में दो प्रशिक्षण कार्यक्रम ब्यूटी पार्लर प्रबन्धन एवम कंप्यूटर अकाउंट के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया अत में कार्यक्रम संचालक कपिल पुरोहित द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया

Categories:
error: Content is protected !!