बीकानेर स्वर्ण कला बोर्ड बनाओ संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल को आज खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने भरोसा दिलाया स्वर्ण कला बोर्ड का गठन होगा मुख्यमंत्री से आपके साथ करेंगे बात समिति के मिडिया प्रभारी अनिल सोनी ने बताया स्वर्णकार समाज के हितों और स्वर्ण कला बोर्ड के गठन को लेकर ये संघर्ष समिति बनाई गई है और इस समिति के लोग आगामी 30 मार्च को भूखे सिर्फ पानी पर कुछ लोग बीकानेर से जयपुर पदयात्रा करने और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिलकर अपनी बात रखने का सभी समाज को प्रतिनिधित्व मिला है तो स्वर्णकला बोर्ड का गठन भी किया जाना चाहिए जिसको लेकर बीकानेर सांसद, मंत्री विधायको को हमने पत्र लिखे थे जिस पर संज्ञान लेते हुए आज संघर्ष समिति के अध्यक्ष मेघराज सोनी की अगुवाई में हम भाजपा शहर जिला मंत्री मनीष सोनी के माध्यम से केबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार सुमित गोदारा तक हमारी बात पहुंची और आज सुमित गोदारा ने हमारी बात सुनी और हमारी मांग को जायज़ मानते हुए भरोसा दिलाया ये आपका अधिकार है और लोकसभा चुनाव के बाद आप सभी की बात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तक पहुंचाकर स्वर्ण कला बोर्ड का गठन किया जाएगा। भाजपा जिला मंत्री मनीष सोनी ने कहा भाजपा सरकार हमेशा ओबीसी वर्ग की हितेषी रही है और स्वर्णकार समाज के हितों के लिए संघर्ष समिति ने खूब संघर्ष किया अब संघर्ष नही होगा अब समाज को सम्मान मिलेगा और जल्दी स्वर्ण कला बोर्ड का गठन होगा और स्वर्णकार समाज को प्रतिनिधित्व भी मिलेगा। समिति के संयोजक मुरलीधर मौसूण ने कहा आज मंत्री सुमित गोदारा से मिलकर हमे भरोसा मिला है भाजपा सरकार अपने वादे को पूरा और स्वर्णकाला बोर्ड का गठन होने का विश्वास दिया है हमारे प्रतिनिधि मंडल ने इस पदयात्रा और अनशन को स्थगित करने का फैसला लिया है। आज के इस प्रतिनिधि मंडल में शिवनारायण जी मौसूण, राधेश्याम जी मौसूण, मेघराज मौसूण, नारायण जी मांडण, मुरलीधर जी मौसूण, नेमचंद जी धुपड़, गणपत जी मौसूण, गणेश जी भूंण, अशोक जी मौसूण, सुनील जी देवाल उपस्थित रहे।
Latest Posts
- बीकानेर में अस्पतालों के रास्ते बदहाल, छह महीने से खुला नाला; आखिर किसका इंतजार कर रहा प्रशासन?

- बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने वेद प्रकाश अग्रवाल को ‘अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन’ का जिलाध्यक्ष बनने पर दी बधाई

- श्री गोपेश्वर विद्यापीठ सैकेंडरी स्कूल के विशिष्ट आयाम प्रकृति संरक्षण पंचामृत “प्रवाह” के पोस्टर का अतिरिक्त निदेशक, प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा देवड़ा ने किया लोकार्पण

- ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत हनुमानगढ़ पहुंचे डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत

- एनआरसीसी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत कार्यशाला आयोजित

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


