स्वाधीनता दिवस समारोह-2021 के अवसर पर लोक कलाकारों,आर्टिजन्स, विशिष्ट व्यक्तियों,सामाजिक/कला/साहित्य एवं शिक्षा क्षेत्र में कार्य करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों/संस्थाओं एवं खिलाडियों इत्यादि को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों/सेवाओं के लिये प्रशस्ति -पत्र प्रदान किये जाने हेतु प्रस्ताव आमंत्रित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

स्वाधीनता दिवस समारोह-2021 के अवसर पर लोक कलाकारों,आर्टिजन्स, विशिष्ट व्यक्तियों,सामाजिक/कला/साहित्य एवं शिक्षा क्षेत्र में कार्य करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों/संस्थाओं एवं खिलाडियों इत्यादि को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों/सेवाओं के लिये प्रशस्ति -पत्र प्रदान किये जाने हेतु प्रस्ताव आमंत्रित
जयपुर।स्वाधीनता दिवस समारोह-2021 के अवसर पर लोक कलाकारों, आर्टिजन्स, विशिष्ट व्यक्तियों, सामाजिक / कला / साहित्य एवं शिक्षा क्षेत्र में कार्य करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों / संस्थाओं एवं खिलाड़ियों इत्यादि को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों / सेवाओं के लिये प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे। जिनके लिये प्रस्ताव आमंत्रित किये गए है: ये प्रस्ताव संबंधित जिला कलेक्टर द्वारा अपनी अनुशंषा सहित संबंधित विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव व/ प्रमुख शासन सचिव / शासन सचिव को दिनांक 26.07.2021 तक प्रेषित किये जायें। जिला कलेक्टर से प्राप्त प्रस्ताव का संबंधित प्रशासनिक विभाग द्वारा परीक्षण व सक्षम स्तर से अनुमोदन (संबंधित मंत्री महोदय) प्राप्त कर विभागीय अनुशंषा के साथ प्रस्ताव मंत्रिमण्डल सचिवालय को दिनांक 30.07.2021 तक भिजवाया जावें। प्रपत्र के अनुसार प्रस्ताव 8 प्रतियों में प्रेषित किये जायें। विशिष्ट उपलब्धियों / कार्यों का उल्लेख अधिकतम एक पृष्ठ में प्रस्ताव के साथ प्रेषित किया जावे।

इसके साथ ही प्रस्ताव के साथ निर्धारित प्रपत्र के सभी बिन्दुओं की प्रविष्टयां पूर्ण की जाये। राज्य स्तरीय समारोह (गणतंत्र दिवस / स्वतंत्रता दिवस) में प्रशस्ति पत्र से सम्मानित व्यक्तियों / संस्थाओं के प्रस्ताव नहीं भेजे जावे तथा यह भी प्रमाणित करें कि पूर्व में प्रशस्ति पत्र से सम्मानित नहीं किया गया है। यह प्रस्ताव दिनांक 30.07.2021 तक उपरोक्तानुसार प्रक्रिया पूरी कर मंत्रिमण्डल सचिवालय को भिजवाये ताकि इस संदर्भ की अग्रिम कार्यवाही की जा सके।

Categories:
error: Content is protected !!