हल्द्वानी में हिंसा के बाद बरेली में हंगामा:तौकीर रजा बोले- कोई हमारा घर तोड़ेगा, तो शांत नहीं रहेंगे; अपनी लड़ाई खुद लड़ेंगे

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बरेली में गिरफ्तारी देने जाते इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तौकीर रजा। - Dainik Bhaskar

बरेली में गिरफ्तारी देने जाते इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तौकीर रजा।

उत्तराखंड के हल्द्वानी में भड़की हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश के बरेली में भी हंगामा हो गया। इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तौकीर रजा ने घटना के विरोध में गिरफ्तारी देने का ऐलान किया। तौकीर रजा ने शुक्रवार दोपहर दरगाह आला हजरत पर नमाज पढ़ी। उसके बाद गिरफ्तारी देने के लिए वहां से आगे बढ़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस के समझाने के बाद तौकीर रजा घर लौट गए।

इसके बाद उनके समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। दरगाह से निकलने के बाद मौलाना के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। हालात को देखते हुए मौके पर भारी फोर्स तैनात है। पूरा इलाका छावनी में बदल गया है। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।

हल्द्वानी में नजूल की जमीन पर बने मदरसे को नगर निगम ने गुरुवार रात गिरा दिया था, इसके बाद वहां पत्थरबाजी और आगजनी हुई। हमले में 3 लोगों की मौत की खबर है।

पहले देखिए बरेली में हंगामे की 4 फुटेज

शुक्रवार दोपहर दरगाह आला हजरत पर नमाज पढ़ने के दौरान सड़क पर भारी भीड़ रही।

शुक्रवार दोपहर दरगाह आला हजरत पर नमाज पढ़ने के दौरान सड़क पर भारी भीड़ रही।

पुलिस ने तौकीर रजा को सुरक्षा के साथ भीड़ से अलग किया। इस दौरान मौलाना के साथ धक्का-मुक्की भी हुई।

पुलिस ने तौकीर रजा को सुरक्षा के साथ भीड़ से अलग किया। इस दौरान मौलाना के साथ धक्का-मुक्की भी हुई।

हालात को देखते हुए मौके पर भारी फोर्स तैनात है। पूरा इलाका छावनी में बदल गया है।

हालात को देखते हुए मौके पर भारी फोर्स तैनात है। पूरा इलाका छावनी में बदल गया है।

तौकीर रजा के समर्थन में सड़क पर सैकड़ों लोग इकट्‌ठा हैं। वे लोग तौकीर रजा के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं।

तौकीर रजा के समर्थन में सड़क पर सैकड़ों लोग इकट्‌ठा हैं। वे लोग तौकीर रजा के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं।

तौकीर रजा बोले- कोई घर तोड़ेगा तो शांत नहीं रहेंगे
तौकीर रजा ने कहा, कोई घर तोड़ेगा तो शांत नहीं रहेंगे। अपनी लड़ाई खुद लड़ेंगे। उत्तराखंड में हिंसा के लिए सिर्फ सीएम पुष्कर सिंह धामी जिम्मेदार हैं। उन्होंने धामी के लिए अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया। तौकीर रजा ने कहा, “मैं गिरफ्तारी देने जा रहा हूं। यह गिरफ्तारी ऐसी नहीं होगी कि अभी जेल से रिहा हो जाऊंगा। हो सकता है मुझ पर गंभीर धारा लगे।

दूसरी जेल में भी दूर भेजा जा सकता है। इसलिए जो मेरे साथ गिरफ्तार होना चाहते हैं, वह सोच लें, अगर खौफ हो तो गिरफ्तारी से बचे। मैं अमन चैन की दुआ कर गिरफ्तारी दूंगा।”

तौकीर रजा के समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

तौकीर रजा के समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

इस्लामिया ग्राउंड पर पुलिस ने नमाजी घुसने नहीं दिए
इस्लामिया ग्राउंड पर नमाजी इकट्‌ठा न हो सके, इसके लिए मैदान के गेट पर ताले लगा दिए गए। PAC और अर्द्धसैन्य बल को तैनात किया गया है। बरेली धारा 144 को लागू किया गया है। सुबह से ही बाजार बंद कर दिए गए हैं। नमाज होने के बाद करीब 2.30 बजे जब नमाजियों ने मैदान पर आने का प्रयास किया। तो उन्हें रोक दिया गया।

मौलाना के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद हैं।

मौलाना के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद हैं।

मस्जिदों को बचाने के लिए जेल भरो आंदोलन
IMC प्रमुख तौकीर रजा ने 5 दिन पहले बयान दिया था कि इस देश में मस्जिदों को निशाना बनाया जा रहा है। ज्ञानवापी को हम नहीं छोड़ सकते। ज्ञानवापी मस्जिद है। बाबरी पर हमने सब्र कर लिया।

हम ज्ञानवापी को नहीं दे सकते। जब हम कुछ नहीं कर सकते तो ऐसे आजादी से बेहतर है के हम खुद को गिरफ्तार करा दें। लोगो में काफी गुस्सा है। मेरी सभी से अपील है कोई भी ऐसा काम नहीं करना है, जिससे गलत मैसेज जाए जो भी प्रदर्शन या विरोध हो संवैधानिक दायरे में रहकर करें।

IMC के आह्वान के बाद सिविल लाइन, कोहाड़ापीर समेत पुराने शहर का बाजार बंद किया गया है।

IMC के आह्वान के बाद सिविल लाइन, कोहाड़ापीर समेत पुराने शहर का बाजार बंद किया गया है

Categories:
error: Content is protected !!