हिमालय परिवार राजस्थान की बैठक जयपुर में संपन्न

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=”83227″]

बीकानेर/जयपुर। के राजपूत सभा भवन में हिमालय परिवार के राष्ट्रीय संयोजक ईंद्रेश कुमार के आतिथ्य बैठक सम्पन्न हुई । आर के शर्मा ने बताया कि बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ सुषमा बिस्सा, जिला अध्यक्ष नरेश अग्रवाल और हर्षदा शर्मा ने बैठक में बीकानेर का प्रतिनिधित्व किया । बैठक में आगामी सिंधु दर्शन यात्रा के लिए अभी से तैयारी करने की और संकेत किया गया । इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पौधा मां के नाम पर चर्चा हुई । बैठक में डॉ. सुषमा बिस्सा ने राजस्थान प्रदेश से जाने वाले सिंधु यात्रियों के लिये अनुदान दिये जाने के लिए अपील की । बीकानेर के प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर की सांसद श्रीमती मंजू शर्मा जी से मुलाकात की । इससे पूर्व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से मुस्लिम महिलाओं व सुषमा बिस्सा ने इंद्रेश जी को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार भाई बहिन दिवस के रूप में मनाया गया। यह एक अनूठा पर्व भारत में राजस्थान के जयपुर में मनाया जाता है जहां हजारों की संख्या में मुस्लिम महिलाएं इंद्रेश जी को राखी बांधती है। कार्यक्रम में बच्चों को साक्षरता का संदेश देते हुए अभ्यास पुस्तिका एवं अध्ययन सामग्री बांटी गई।

Categories:
error: Content is protected !!