NATIONAL NEWS

15 राज्यों में 30 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट:UP-MP समेत 6 राज्यों में विजिबिलिटी जीरो तक पहुंची; दक्षिण भारत में बारिश की आशंका

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

15 राज्यों में 30 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट:UP-MP समेत 6 राज्यों में विजिबिलिटी जीरो तक पहुंची; दक्षिण भारत में बारिश की आशंका

नई दिल्ली

दिल्ली के पालम, पंजाब के अमृतसर-पटियाला, हरियाणा के अंबाला, ओडिशा के पारादीप, यूपी के वाराणसी-प्रयागराज, MP के गुना में मंगलवार सुबह 5:30 बजे जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई। - Dainik Bhaskar

दिल्ली के पालम, पंजाब के अमृतसर-पटियाला, हरियाणा के अंबाला, ओडिशा के पारादीप, यूपी के वाराणसी-प्रयागराज, MP के गुना में मंगलवार सुबह 5:30 बजे जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई।

देश के 15 राज्य ठंड और घने कोहरे की चपेट में हैं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, उत्तराखंड, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक घना कोहरा छाया रहेगा। यहां विजिबिलिटी रेंज 50 मीटर तक रहने की आशंका है।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के कुछ जगहों पर विजिबिलिटी जीरो हो गई है। उधर, दक्षिण भारत में 31 दिसंबर तक बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने बताया कि केरल, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और लक्षद्वीप में आज से अगले 5 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

दिल्ली में 30 फ्लाइट लेट
दिल्ली के पालम में मंगलवार (26 दिसंबर) सुबह 5:30 बजे जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई। लो विजिबिलिटी के कारण IGI एयरपोर्ट पर 30 फ्लाइट्स लेट हो गईं। सुबह 6 बजे से 10 बजे तक 11 फ्लाइट्स को जयपुर और एक विमान लखनऊ डायवर्ट किया गया। रेलवे ने बताया कि कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 14 ट्रेनें भी लेट हुई हैं।

मध्य प्रदेश में दो दिनों तक घने कोहरे का अलर्ट है। गुना में मंगलवार सुबह 5:30 बजे जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई। ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना में घना कोहरा छाया रहा। यहां विजिबिलिटी करीब 50 मीटर रही। छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में 26 और 27 दिसंबर को 200 से 500 मीटर तक विजिबिलिटी रह सकती है।

हरियाणा के 31 शहरों में मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। यहां अंबाला शहर में आज जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई। कुछ जगहों पर सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक 10 मीटर विजिबिलिटी रही। धुंध के बीच सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई दिखाई दीं।

मौसम की तस्वीरें…

यूपी के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मंगलवार सुबह इतना कोहरा था कि हाईराइज बिल्डिंग से जमीन नहीं दिख रही थी। यह फोटो ग्रेटर नोएडा की एक बिल्डिंग से ली गई है।

यूपी के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मंगलवार सुबह इतना कोहरा था कि हाईराइज बिल्डिंग से जमीन नहीं दिख रही थी। यह फोटो ग्रेटर नोएडा की एक बिल्डिंग से ली गई है।

नए साल के मौके पर पर्यटक आगरा में ताजमहल देखने पहुंच रहे हैं। लेकिन ताजमहल कोहरे में छिप गया है। मंगलवार को यहां विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही।

नए साल के मौके पर पर्यटक आगरा में ताजमहल देखने पहुंच रहे हैं। लेकिन ताजमहल कोहरे में छिप गया है। मंगलवार को यहां विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही।

दिल्ली में शीतलहर के कारण अधिकांश हिस्से कोहरे की चपेट में हैं। यह ड्रोन विजुअल सराय काले खां का है। मंगलवार सुबह 7:25 बजे दूर-दूर तक कोहरा ही दिख रहा है।

दिल्ली में शीतलहर के कारण अधिकांश हिस्से कोहरे की चपेट में हैं। यह ड्रोन विजुअल सराय काले खां का है। मंगलवार सुबह 7:25 बजे दूर-दूर तक कोहरा ही दिख रहा है।

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फबारी हो रही है। मंगलवार को यहां का तापमान -2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान पर्यटक यहां इंजॉय करते दिखे।

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फबारी हो रही है। मंगलवार को यहां का तापमान -2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान पर्यटक यहां इंजॉय करते दिखे।

श्रीनगर में मंगलवार को -3 डिग्री तापमान रहा। ठंड के साथ घना कोहरा छाया रहा। सुबह 9:25 बजे 91 मीटर विजिबिलिटी रही।

श्रीनगर में मंगलवार को -3 डिग्री तापमान रहा। ठंड के साथ घना कोहरा छाया रहा। सुबह 9:25 बजे 91 मीटर विजिबिलिटी रही।

मौसम विभाग ने जारी किया फॉग मैप

IMD ने देश का फॉग मैप जारी किया है। इसमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में धुंध दिखाई गई है। यलो सर्कल वाले एरिया कोहरे से ज्यादा प्रभावित हैं।

IMD ने देश का फॉग मैप जारी किया है। इसमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में धुंध दिखाई गई है। यलो सर्कल वाले एरिया कोहरे से ज्यादा प्रभावित हैं।

जम्मू-कश्मीर में लो विजिबिलिटी के साथ माइनस में तापमान
जम्मू-कश्मीर में 21 दिसंबर से सबसे ज्यादा सर्दियों का दौर शुरू हो गया है। 31 जनवरी तक यहां कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इस दौरान श्रीनगर में तापमान गिरता जा रहा है। सोमवार (25 दिसंबर) को यहां न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री दर्ज किया गया था। एक दिन पहले 24 दिसंबर को यहां माइनस 2.3 डिग्री तापमान था। गुलमर्ग में सोमवार को माइनस 2.4 डिग्री और कोकरनाग में माइनस 2 डिग्री तापमान रहा।

ठंड के साथ जम्मू-कश्मीर में घना कोहरा भी छाया रहा। श्रीनगर में मंगलवार (26 दिसंबर) सुबह 9:25 बजे विजिबिलिटी 91 मीटर रही। मौसम विभाग ने कम विजिबिलिटी के कारण वाहन चालकों को सावधानी से ड्राइव करने की सलाह दी है।

नए साल में बारिश की आशंका
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, इस साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा। इससे राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और तमिलनाडु में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बारिश होगी। इस सिस्टम का असर 2 जनवरी को भी रहेगा। इस दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के राज्यों में बूंदाबांदी के आसार हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!