बीटी कपास बीज के लिए 20 नमूने:अमानक मिलनेपर होगी कठोर कार्रवाई, जांचे जाएंगे मूंगफली बीज

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीटी कपास बीज के लिए 20 नमूने:अमानक मिलनेपर होगी कठोर कार्रवाई, जांचे जाएंगे मूंगफली बीज

बीकानेर

आगामी खरीफ सीजन के मद्देनजर कृषि निरीक्षकों की टीम ने बुधवार को संयुक्त निदेशक (कृषि) कैलाश चौधरी की अगुवाई में लूणकरणसर, बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़ आदि क्षेत्रों में कृषि कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। बीटी कपास के 20 नमूने लिए।

संयुक्त निदेशक चौधरी ने बताया कि आगामी खरीफ सीजन के मद्देनजर बीजों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के क्रम में आगामी दिनों में भी कृषि निरीक्षक बीटी कपास फसल केबीजों के सैंपल प्रमुखता से लेंगे।चौधरी ने बताया कि जिले में मूंगफली की खेती का भी एक बहुत बड़ा क्षेत्रफल है। बीकानेर मूंगफली का एक बडा़ उत्पादक है। इसे ध्यान में रखते हुए कृषि निरीक्षक जिले में आपूर्ति मूंगफली बीज के समस्त लॉट के सैंपल लेकर जांच करें।

किसानों को गुणवत्ता युक्त सही बीज मिले, यह कृषि विभाग की प्राथमिकता है। इसलिए सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अमानक पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। संयुक्त कार्यवाही में कृषि निरीक्षक कैलाश चौधरी के साथ भैराराम गोदारा, अमर सिंह गिल,महेंद्र प्रताप, मीनाक्षी पंवार,गिरिराज चरण ओमप्रकाश तर्डकृषि विभागीय अधिकारी टीम में साथ रहे।

Categories:
error: Content is protected !!