2000 करोड़ रुपये से अधिक की 293.81 किलोग्राम हीरोइन बरामद

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


मुंबई।राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई), मुंबई ने अफगानिस्तान से पंजाब की एक फर्म द्वारा आयात किए गए अर्ध-संसाधित तालक पत्थरों से भरे दो कंटेनरों में छुपाए गए छह बोरियों में 293.81 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।
डीआरआई, मुंबई के अनुसार मामले में मुख्य आरोपी प्रभजीत सिंह के दो सहयोगियों को डीआरआई इंदौर जोनल यूनिट के अधिकारियों ने शिवपुरी, मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया और इंदौर से मुंबई ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा है।
अनुमान है कि हेरोइन (293.81 किलोग्राम) की इस प्रतिबंधित खेप की कीमत अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में 2000 करोड़ रुपये से अधिक होगी।

Categories:
error: Content is protected !!