गुजरात में चलेगा अब गहलोत माॅडल, कल से गुजरात दौरे पर CM गहलोत; जानें शेड्यूल
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल से गुजरात के तीन दिवसीय चुनावी दौरे पर जा रहे हैं। सीएम गहलोत का कल शनिवार को सुबह 10 बजे जयपुर से अहमदाबाद के लिए रवाना होने का प्रस्तावित कार्यक्रम है।

Gujarat Elections 2022: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल से गुजरात के तीन दिवसीय चुनावी दौरे पर जा रहे हैं। सीएम गहलोत कल शनिवार को सुबह 10 बजे जयपुर से अहमदाबाद के लिए रवाना होगें। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत सीएम गहलोत 10 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सीएम का सरदार वल्लभाई पटेल की जन्मस्थली पर भी जाने का कार्यक्रम है। बता दें, कांग्रेस आलाकमान ने गहलोत को सीनियर पर्यवेक्षक बनाया है। सीएम गहलोत कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं। पिछले चुनाव में भी सीएम गहलोत ने चुनाव में फिजा बदली थी, इस बार कांग्रेस आलाकमान ने फिर बड़ी जिम्मेदारी है। सीएम गहलोत आज दिल्ली जाएंगे। शाम चार बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। रात्रि विश्राम दिल्ली में करेंगे। इसके बाद कल से गुजरात के दौरे पर रहेंगे।
गहलोत की योजनाओं का दिखेगा असर
सीएम गहलोत के योजनाओं का असर भी गुजरात कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र में दिखाई देगा। पुरानी पेंशन योजना की बहाली, 300 यूनिट फ्री बिजली, मुफ्त में इलाज जैसी योजनाओं को कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। सीएम गहलोत ने हाल ही में गुजरात का दौरा किया था। जिसमें संकेत दिए है कि गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी। इससे कर्मचारियों और पेंशनर्स को रात मिलेगी।
गहलोत के गुजरात चुनाव काफी अहम
उल्लेखनीय है कि गुजरात चुनाव में प्रचार का दारोमदार सीएम गहलोत के कंधों पर ही है। सीएम गहलोत कहने पर ही कांग्रेस आलाकमान ने रघु शर्मा को गुजरात का प्रभारी बनाया है। गहलोत कैबिनेट के आधा दर्जन से अधिक मंत्रियों को गुजरात चुनाव में प्रचार का जिम्मा दिया गया है। इस बार गुजरात चुनाव गहलोत बनाम मोदी के बीच होने के पूरे आसार है। गुजरात विधानसभा के चुनाव सीएम अशोक गहलोत के लिए काफी अहम माने जा रहे है।







