भाजपा ने गुजरात में किया 160 उम्मीदवारों का ऐलान, क्रिकेटर रविंद्र जाडेजा की पत्नी को भी टिकट; पूरी लिस्ट

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

भाजपा ने गुजरात में किया 160 उम्मीदवारों का ऐलान, क्रिकेटर रविंद्र जाडेजा की पत्नी को भी टिकट; पूरी लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची का ऐलान कर दिया है। पीएम मोदी की अगुआई में केंद्रीय समिति ने इन प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है।

भाजपा ने गुजरात में किया 160 उम्मीदवारों का ऐलान, क्रिकेटर रविंद्र जाडेजा की पत्नी को भी टिकट; पूरी लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची का ऐलान कर दिया है। पीएम मोदी की अगुआई में केंद्रीय समिति की ओर से मुहर के बाद 160 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। पार्टी के 8 दिग्गज नेताओं ने एक दिन पहले ही स्वेच्छा से चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया था तो सूची में इसका असर साफ दिखा। पार्टी ने अब तक 91 विधायकों के टिकट काट दिए हैं। जिन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है, उसमें 84 उन सीटों के हैं, जहां पहले फेज में 1 दिसंबर को मतदान होना है। 

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को  घाटलोढिया सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस छोड़कर आए पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को विरमगाम और क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को जामनगर उत्तर से उम्मीदवार बनाया। मांडवी से अनिरुद्ध भाई को टिकट दिया गया है तो हाल ही में पुल हादसा देखने वाले मोरबी से कांतिलाल पर भरोसा जताया गया है। अंजार से त्रिकम भाई और गांधीधाम से मालती बेन को प्रत्याशी बनाया गया है। जामनगर ग्रामीण से राघव जी को उतारा गया है। राजकोट से उदयभाई को टिकट दिया गया है। पोरबंदर से भाजपा ने बाबू भाई पोखरिया पर भरोसा जताया है। भरुच से रमेश भाई मिस्त्री को प्रत्याशी चुना गया है। जैतपुर से जयेश भाई को टिकट दिया गया है।

गुजरात में करीब 5 करोड़ मतदाता 1 और 5 दिसंबर को प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे, जो 8 दिसंबर को मतगणना के साथ सामने आएगा। गुजरात में भाजपा 27 सालों से सत्ता में है और लगातार सतवीं बार चुनाव जीतने के लिए पूरा जोर लगा रही है। वहीं, कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी भाजपा से सत्ता छीनने का प्रयास कर रही है। हालांकि, हाल में आए अधिकतर सर्वे में भाजपा को जीत मिलने की भविष्यवाणी की गई है।

Categories:
error: Content is protected !!