टोंक में प्यार करने की तालिबानी सजा, प्रेमी को पिलाया पेशाब, दागी नाक; वीडियो वायरल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

टोंक में प्यार करने की तालिबानी सजा, प्रेमी को पिलाया पेशाब, दागी नाक; वीडियो वायरल

राजस्थान के टोंक जिले में एक प्रेमी को अपनी पार्टनर के साथ रहने की सजा उसके परिवार ने तालिबानी अंदाज में दी। प्रेमी को पेशाब पिलाया। उसको गर्म चिमटे से दागा। जूतों की माला पहनाई। मामला दर्ज।

टोंक में प्यार करने की तालिबानी सजा, प्रेमी को पिलाया पेशाब, दागी नाक; वीडियो वायरल

राजस्थान के टोंक जिले में एक प्रेमी को अपनी पार्टनर के साथ रहने की सजा उसके परिवार ने तालिबानी अंदाज में दी। प्रेमी को पेशाब पिलाया। उसको गर्म चिमटे से दागा। वहां मौजूद उसकी बहन की भी पिटाई हुई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया  पीड़ित युवक ने अपने साथ हुई बर्बरता की नामजद रिपोर्ट लड़की के माता पिता समेत 8 के खिलाफ लिखवाई गई है। वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। घटना टोंक जिले के टोली ग्राम पंचायत के भोपालाव गांव का है।

पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार 

पुलिस ने इस मामले में युवक की लिव इन पार्टनर के माता-पिता समेत 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लाबाहरिसिंह थाना में मामला दर्ज हुआ है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।  पीड़ित ने अपनी रिपोर्ट में युवती के माता-पिता, बहन-भाई और युवती के जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित के अनुसार दोनों बहन-भाई अपने गांव जा रहे थे। तभी लड़की के परिजन उन्हें जबरन उठाकर जंगल ले गए थे। वहां रात भर दोनों को बंधक बनाए रखा। युवक कालू को जूते की माला पहनाई और मूत्र पिलाया गया। 

जूतों की माला भी पहनाई 

मामले के मुताबिक मोग्या समाज के पंच-पटेलों की ज्यादती का शिकार युवक ने आरोप लगाया है कि पंचायत की बैठक के बाद उसे और उसकी बहन को जूते-चप्पलों की माला पहनाई और गर्म चिमटे से दागा। पीड़िता का आरोप है कि उसे पेशाब पिलाया गया। घटना 7 नवंबर की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष के लोगों ने इस बर्बरता का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

Categories:
error: Content is protected !!