चोरी के छह मामले दर्ज:बीकानेर के करणी माता और गंगा मंदिर में चोरी, चांदी के छत्तर और सोने के आभूषण ले गए

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

चोरी के छह मामले दर्ज:बीकानेर के करणी माता और गंगा मंदिर में चोरी, चांदी के छत्तर और सोने के आभूषण ले गए

मुरलीधर व्यास नगर में भी पिछले दिनों एक घर से पच्चीस लाख रुपए के आभूषण की चोरी हुई लेकिन अब तक सुराग नहीं मिले। - Dainik Bhaskar

मुरलीधर व्यास नगर में भी पिछले दिनों एक घर से पच्चीस लाख रुपए के आभूषण की चोरी हुई लेकिन अब तक सुराग नहीं मिले।

बीकानेर पुलिस चोरी रोकने के मामले में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। एक ही दिन में चोरी के छह मामले दर्ज हुए हैं, जिसमें दो मंदिरों में भी चोरों ने हाथ साफ किया है। सूरसागर के पास स्थित करणी माता मंदिर और गोगागेट सर्किल के पास गंगा मंदिर से चोर रुपए और जेवरात लेकर फरार हो गए। उधर, खाजूवाला के सरकारी अल्पसंख्यक छात्रावास से भी चोर इलेक्ट्रिक सामान व पंखे चोरी हुए हैं।

सूरसागर के पास स्थित करणी माता मंदिर के कृष्ण मुरारी मिश्रा ने सदर थाने में दर्ज एफआईआर में कहा है कि एक मार्च को निज मंदिर से चांदी के छत्तर चोरी हो गए। इसके अलावा भी कुछ आभूषण चोर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। घटना के चौबीस घंटे के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।

गोगागेट के पास स्थित गंगा मंदिर में भी चोरी हुई है। कर्णप्रिय तिवाड़ी ने एफआईआर करवाई है कि मंदिर से नगदी और सामान उठाकर ले गए। अज्ञात चोरों के बारे में पुलिस को रिपोर्ट दी है। इस आशय का मामला कोटगेट थाने में दर्ज हुआ है। जिस पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

उधर, खाजूवाला में सरकारी अल्पसंख्यक छात्रावास से चोर इलेक्ट्रिक सामान और पंखे ले गए। छात्रावास निरीक्षण करने गए बेअंत सिंह ने खाजूवाला थाने में एफआईआर करवाई है। आरोप है कि यहां बिजली की वायरिंग सहित अन्य सामान रखा हुआ था। पंद्रह पंखे, दो सौ स्विच बोर्ड, 16 डिस्ट्रिब्यूशन बोर्ड भी गायब हो गए। इसी छात्रावास में नवंबर महीने में भी चोरी हुई थी।

पिछली चोरी का सुराग नहीं

बीकानेर में पिछले दिनों औसतन हर रोज एक चोरी हुई है। इन चोरियों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। मुरलीधर व्यास नगर के एक घर से पच्चीस लाख रुपए के आभूषण चोरी हो गए। सीसीटीवी फुटेज में चोर साफ नजर आ रहे हैं लेकिन पुलिस की पकड़ में अब तक नहीं आए।

Categories:
error: Content is protected !!