Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

गौरव सेनानी रैली: पूर्व सैनिकों के सम्मान और सहायता के लिए सेना का बड़ा आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर, 24 नवंबर 2024: भारतीय सेना की सप्त शक्ति कमांड की चेतक कोर ने डीडवाना के सरकारी खेल स्टेडियम में एक भव्य “गौरव सेनानी रैली” का आयोजन किया। यह आयोजन पूर्व सैनिकों की पेंशन से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने, उन्हें चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने और उनकी समग्र भलाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया। इसमें चेतक क्रॉप्स के लेफ्टिनेंट जनरल नागेंद्र सिंह , 24 रैपिड रणबांकुरा डिवीजन बीकानेर के जीओसी ए के पुंडीर सहित अन्य आला अधिकारी भी उपस्थित रहे। साथ ही इस अवसर पर रणबांकुरा डिवीजन बीकानेर द्वारा साहसिक करतबों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

इस विशेष रैली में 3000 से अधिक पूर्व सैनिकों ने हिस्सा लिया। यह आयोजन सेना और अपने पूर्व सैनिकों के बीच गहरे संबंधों को पुनः स्थापित करने और उनके प्रति आभार व्यक्त करने का सजीव उदाहरण था।

सेना का आभार और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर बल

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंद्र सिंह, आर्मी कमांडर, सप्त शक्ति कमांड थे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सैनिकों के प्रति सेना और राष्ट्र की ओर से गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने पूर्व सैनिकों की अद्वितीय सेवाओं की सराहना करते हुए उनसे राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान जारी रखने का आग्रह किया।

पूर्व सैनिकों के लिए व्यापक समाधान पहल

पूर्व सैनिकों की समस्याओं को मौके पर ही हल करने के लिए चेतक कोर ने कई शिकायत निवारण स्टॉल लगाए थे। इन स्टॉल्स पर विशेषज्ञों ने सेवाओं से संबंधित हर समस्या का समाधान किया। मुख्य रूप से इन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया:

रिकॉर्ड कार्यालय सेवाएं: सेवा और पेंशन रिकॉर्ड में सुधार के लिए।

भर्ती और पुनर्वास सहायता: पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को पुनः रोजगार और कौशल विकास के लिए अवसर प्रदान किए गए।

चिकित्सा और कल्याण सहायता: पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS) और सेना कल्याण शिक्षा सोसायटी (AWES) ने प्रमुख भूमिका निभाई।

राज्य सरकार की सक्रिय भागीदारी

रैली में राज्य सरकार ने भी अहम योगदान दिया। जिला कलेक्टर, डीडवाना के निर्देश पर विभिन्न विभागों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इसमें कृषि, स्वास्थ्य, बिजली, सिंचाई, जल आपूर्ति, और पुलिस सहायता जैसे विभाग शामिल थे। इसके अतिरिक्त, कई बैंकों ने भी अपने स्टॉल लगाए, जिससे पूर्व सैनिकों को वित्तीय सहायता और सलाह उपलब्ध कराई गई।

वीर नारियों और दिव्यांग पूर्व सैनिकों का सम्मान

इस आयोजन के दौरान वीर नारियों, वरिष्ठ सैनिकों और दिव्यांग पूर्व सैनिकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान की गई, जिससे उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल सके।

समुदाय और सेना का अभूतपूर्व समन्वय

यह रैली केवल पूर्व सैनिकों के सम्मान का अवसर नहीं थी, बल्कि यह सेना और समुदाय के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने का प्रयास भी थी। इस आयोजन ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि भारतीय सेना अपने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध है। गौरव सेनानी रैली के सफल आयोजन ने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के बीच एक नई उम्मीद जगाई। यह आयोजन उनके प्रति समाज और सरकार की गहरी कृतज्ञता और जिम्मेदारी का प्रतीक बना।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!