डॉ. रवि शर्मा को न्याय दिलाने हेतु बीकानेर के रेज़िडेंट डॉक्टर्स ने दो घंटे किया पेन डाउन स्ट्राइक..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।उदयपुर में करंट लगने से हुई डॉ. रवि शर्मा की दर्दनाक मृत्यु के विरोध में बीकानेर के रेज़िडेंट डॉक्टर्स ने आज दो घंटे का पेन डाउन स्ट्राइक किया। यह सांकेतिक हड़ताल सुबह 9 से 11 बजे तक चली, जिसमें सभी विभागों के रेज़िडेंट्स ने कार्य से दूरी बनाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

रेज़िडेंट्स का कहना है कि यह कोई साधारण हादसा नहीं, बल्कि लापरवाही और सिस्टम की अनदेखी का नतीजा है। जिस तरह से मामले में रिपोर्ट में हेरफेर और तथ्यों को छुपाने की कोशिश हुई है, उसने पूरे मेडिकल समुदाय को हिला दिया है।

बीकानेर में हड़ताल के दौरान मरीजों की देखभाल का जिम्मा सीनियर डॉक्टर्स ने संभाला, जिससे इमरजेंसी सेवाएं बाधित नहीं हुईं। रेज़िडेंट डॉक्टर्स ने एक स्वर में उदयपुर रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन की मांगों का समर्थन करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन बीकानेर ने स्पष्ट किया है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो भविष्य में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यह कदम पूरे प्रदेश के रेज़िडेंट्स की एकजुटता और न्याय के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Categories:
error: Content is protected !!