BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL

रोटरी रॉयल्स, अपराइज और रोट्रेक्ट बीकानेर का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

रोटरी रॉयल्स, अपराइज और रोट्रेक्ट बीकानेर का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

बीकानेर: रोटरी अन्तराष्ट्रीय द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार, प्रत्येक वर्ष जुलाई के पहले दिन नए सत्र की शुरुआत होती है, जिसमें क्लब के अध्यक्ष, सचिव और निदेशक मंडल के सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन आरंभ करते हैं। इसी कड़ी में, बीकानेर के होटल पार्क पैराडाइज में रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स, महिला संगठन रोटरी अपराइज, और युवा रोट्रेक्ट बीकानेर क्लब के अध्यक्ष, सचिव और निदेशक मंडल के नए सदस्यों की शपथ ग्रहण समारोह भव्य तरीके से आयोजित किया गया।

यह समारोह बीकानेर रोटरी इतिहास का एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक आयोजन था, जिसमें डिस्ट्रिक्ट 3053 के आठ प्रांतपालों सहित विभिन्न क्षेत्रों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, इसके बाद रोटरी रॉयल्स के अध्यक्ष रोटे गोपाल अग्रवाल, महिला क्लब अपराइज की अध्यक्षा रोटे प्रियंका शंगारी, पूर्व प्रांतपाल रोटे अरुण प्रकाश गुप्ता, रोटे अनिल माहेश्वरी, और समाजसेवी एवं प्रेरणास्त्रोत पूर्व प्रांतपाल रोटे राजेश चुरा ने राजस्थानी साफा पहनाकर अन्य शहरों से आए पूर्व, वर्तमान और आगामी प्रांतपालों को सम्मानित किया, जिससे बीकानेर की ‘अतिथि देवो भवः’ की संस्कृति को जीवंत किया गया।

कार्यक्रम में रोटरी रॉयल्स के पूर्वाध्यक्ष पंकज पारीक ने पिछले वर्ष के कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया और दस अत्यधिक सहयोगी सदस्यों को ‘बेस्ट रोटेरियन’ पुरस्कार से सम्मानित किया। ग्वालियर से आए डिस्ट्रिक्ट 3053 के प्रांतपाल रोटे राहुल श्रीवास्तव ने रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स और रोटरी अपराइज के अध्यक्षों को पद के दायित्वों की शपथ दिलवाई, जबकि अजमेर से आई डिस्ट्रिक्ट 3053 की आगामी प्रांतपाल रोटे निशा शेखावत ने दोनों क्लबों के सचिवों और वरिष्ठ पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई।

जोधपुर से आए वरिष्ठ रोटेरियन और पूर्व प्रांतपाल अनिल बेनीवाल और प्रियेश भंडारी ने नए सदस्यों को रोटरी की कार्यशैली से परिचित कराया और शपथ दिलवाई। इस बीच, केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीनों क्लबों के अध्यक्षों, सचिवों और पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ग्वालियर, जोधपुर, अलवर, अजमेर, मुरैना, और गुजरात से आए वरिष्ठ रोटरी पदाधिकारियों और मेहमानों का भी आभार व्यक्त किया।

रोट्रेक्ट बीकानेर के पूर्व DRR कौशल साहू ने रोट्रेक्ट क्लब के अध्यक्ष सुनील शर्मा, सचिव सुश्री अनमोल पारख जैन और अन्य पदाधिकारियों को पद के दायित्व निर्वहन की शपथ दिलवाई। उन्होंने क्लब के नए सदस्यों को रोट्रेक्ट की कार्यशैली की जानकारी भी दी। रोट्रेक्ट बीकानेर के पूर्वाध्यक्ष मेहुल पुरोहित को एशिया में नंबर एक मीडिया कंपनी बनने पर सम्मानित किया गया।

पूर्व प्रांतपाल रोटे अरुण प्रकाश गुप्ता, रोटे हरीश गौड़, और वर्तमान सहायक प्रांतपाल रोटे डॉ. मनोज कुड़ी ने सभी रोटरी क्लब और रोट्रेक्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। बीकानेर के अन्य रोटरी क्लब जैसे बीकानेर, मिडटाउन, आद्या, मरुधरा, सिटी क्लब, इनरव्हील क्लब, मुरैना क्लब, जोधपुर मिडटाउन, और अलवर क्लब के अतिथियों ने भी पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का मंच संचालन रॉयल रोटे ज्योति प्रकाश रंगा, रोटे अक्षिता बैद, और रोटे आनंद आचार्य ने किया। यह आयोजन रोटरी की सामाजिक सेवाओं और संगठनात्मक गतिविधियों की एक नई दिशा को दर्शाता है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!