महानिरीक्षक राजस्थान फ्रंटियर ने ऐतिहासिक सीमा चौकी सांचू में रैन शेल्टर्स का किया उद्घाटन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

महानिरीक्षक राजस्थान फ्रंटियर ने ऐतिहासिक सीमा चौकी सांचू में रैन शेल्टर्स का किया उद्घाटन

बीकानेर, 8 अगस्त 2024: राजस्थान फ्रंटियर सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक श्री एम.एल. गर्ग ने आज बीकानेर सेक्टर की ऐतिहासिक सीमा चौकी सांचू में रैन शेल्टर्स का उद्घाटन किया। यह रैन शेल्टर्स भारत विकास परिषद विवेकानंद सेवा ट्रस्ट लुधियाना के सहयोग से बनाए गए हैं और इनका उद्देश्य सीमा दर्शन के लिए आने वाले पर्यटकों को बारिश के मौसम में आरामदायक आश्रय प्रदान करना है।

उद्घाटन समारोह में श्री अजय लूथरा, डीआईजी बीकानेर सेक्टर, श्री मोहिंदर जीत सिंह, कार्यवाहक कमांडेंट 124 बटालियन, श्री महेश चंद जाट, उप कमांडेंट (सामान्य) और श्री प्रशांत टंडन, सहायक कमांडेंट (वर्क्स) भी उपस्थित थे। श्री लूथरा के प्रयासों से इस एनजीओ ने 136 रैन शेल्टर्स की सुविधा प्रदान की है।

महानिरीक्षक श्री गर्ग ने बताया कि सीमा चौकी सांचू सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है और यहाँ पर बीकानेर तथा आस-पास के क्षेत्र से पर्यटक सीमा दर्शन के लिए आते हैं। उन्होंने दर्शकों को सीमा सुरक्षा बल के योगदान और उसकी महत्ता के बारे में जानकारी देने के महत्व को भी रेखांकित किया।

Categories:
error: Content is protected !!