जन्मदिन के एक दिन पहले पुष्कर आया युवक डूबा:शनिवार को छुट्टी नहीं मिली थी; पानी में जाते ही रस्सी से हाथ छूटा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जन्मदिन के एक दिन पहले पुष्कर आया युवक डूबा:शनिवार को छुट्टी नहीं मिली थी; पानी में जाते ही रस्सी से हाथ छूटा

पुष्कर

जन्मदिन से एक दिन पहले दोस्तों के साथ पुष्कर घूमने आया एक युवक सरोवर में डूब गया। सूचना के बाद पुष्कर पुलिस, तीर्थ पुरोहित, गोताखोर और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने अपने स्तर पर दो घंटे तलाश की।

इसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने 20 मिनट में शव बाहर निकाल लिया। घटना शुक्रवार सुबह 10 बजे पुष्कर के बावरी घाट की है।

जितेंद्र कुमार का कल जन्मदिन था। उससे पहले वह आज सरोवर में डूब गया।

जितेंद्र कुमार का कल जन्मदिन था। उससे पहले वह आज सरोवर में डूब गया।

सुबह ही किशनगढ़ से पहुंचा था पुष्कर

किशनगढ़ के हाउसिंग बोर्ड राजा रेड्डी कॉलोनी निवासी जितेंद्र रेगर (20) पुत्र जीवन राम रेगर अपने दोस्त शुभम, सुमित, पिंटू और जसराज के साथ पुष्कर घूमने आया था।

जितेंद्र के दोस्त शुभम ने बताया कि वे आज सुबह करीब 10 बजे पुष्कर पहुंचे थे। जितेंद्र का कल जन्मदिन है, कल उसको छुट्टी नहीं मिली थी। इसलिए हम सभी दोस्त एक दिन पहले ही पुष्कर आ गए थे।

शाम दोबारा किशनगढ़ लौटने का कार्यक्रम था। यहां सभी दोस्त बावरी घाट पर सरोवर में स्नान करने के लिए पहुंचे। जितेंद्र रस्सी पकड़े सरोवर में नहा रहा था, जितेंद्र रस्सी के सहारे गहरे क्षेत्र में चला गया। इस बीच उसका हाथ छूट गया और वो डूब गया।

एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी और जितेंद्र के शव को बाहर निकाला।

एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी और जितेंद्र के शव को बाहर निकाला।

शोर मचाने के बाद स्थानीय लोग पहुंचे, ढाई घंटे चला रेस्क्यू

जितेंद्र के दोस्त ने बताया कि जैसे वह डूबने लगा हमने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान स्थानीय तीर्थ पुरोहित और गोताखोर मौके पर पहुंचे और जितेंद्र को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया । मौके पर पहुंची पुष्कर पुलिस ने मामले को लेकर कंट्रोल रूम को सूचना दी और एसडीआरएफ-एनडीआरएफ की मदद मांगी है। इसके बाद एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। शुभम ने बताया कि हम सभी दोस्त मार्बल और लकड़ी पर नक्काशी का काम करते है।

जितेंद्र के दोस्त ने इस पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। सभी दोस्त शाम को दोबारा लौटने वाले थे।

जितेंद्र के दोस्त ने इस पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। सभी दोस्त शाम को दोबारा लौटने वाले थे।

जितेंद्र और उसके दोस्त तैरना नहीं जानते थे

पुष्कर थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि किशनगढ़ से पांच युवक पुष्कर घूमने आए थे। जहां जितेंद्र डूबा वहां 20 फीट की गहराई है। घाट की रस्सी लंबी है। ऐसे में वह घाट से थोड़ा दूर चला गया। दोस्तों ने उसे बुलाया भी। इसी बीच ये हादसा हो गया। जितेंद्र को तैरना नहीं आता था, जिससे वह डूबने लगा। उसके चारों दोस्त भी तैरना नहीं जानते थे, इसलिए मदद के लिए आस-पास के लोगोंको बुलाया। पहले गोताखोरों ने तलाश शुरू की। दोपहर दो बजे एसडीआरएफ मौके पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। करीब ढाई घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला था।

Categories:
error: Content is protected !!