UPSC एग्जाम में आदित्‍य श्रीवास्‍तव ने किया टॉप:1016 क्‍वालिफाई, इनमें से 180 IAS, 200 कैंडिडेट्स IPS बनेंगे

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

UPSC एग्जाम में आदित्‍य श्रीवास्‍तव ने किया टॉप:1016 क्‍वालिफाई, इनमें से 180 IAS, 200 कैंडिडेट्स IPS बनेंगे

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार को सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन- 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया। 1016 कैंडिडेट्स ने एग्जाम क्वालिफाई किया है। इनमें से 180 IAS के लिए, जबकि 200 IPS के लिए चुने गए हैं।

आदित्य श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। वहीं, अनिमेष प्रधान दूसरी और अनन्या रेड्डी को तीसरी रैंक मिली है। कैंडिडेट्स UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इस एग्जाम के जरिए केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) और इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) जैसे 1,016 पदों पर भर्ती होनी है।

28 मई को हुआ था CSE 2023 का प्रीलिम्स, 9 अप्रैल को खत्म हुए इंटरव्यू
UPSC CSE- 2023 एग्जाम के लिए 2 जनवरी से 9 अप्रैल के बीच तीन फेज में UPSC इंटरव्यू लिए गए थे। कुल 1026 कैंडिडेट्स इस पर्सनैलिटी टेस्ट में शामिल हुए थे। UPSC CSE 2023 का प्रीलिम्स एग्जाम 28 मई को हुआ था।

इस एग्जाम में पास हुए कैंडिडेट्स ने 15 से 24 सितंबर के बीच दो शिफ्टों में Mains का एग्जाम दिया था। UPSC CSE Mains का रिजल्ट 8 दिसंबर को जारी किया गया था।

2022, 2021 में महिलाओं ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 1
पिछले दो सालों से UPSC सिविल सर्विसेज एग्जाम में महिलाओं ने टॉप किया। 2022 में इशिता किशोर ने AIR 1 हासिल की थी। UPSC CSE 2021 में श्रुति शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की थी। 2022 में गरिमा लोहिया, उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा टॉप रैंकर्स में थीं। 2021 में टॉप तीन रैंक पर लड़कियां थीं। अंकिता अग्रवाल ने AIR 2 हासिल की थी, जबकि चंडीगढ़ की गामिनी सिंगला ने AIR 3 हासिल किया था।

2023 में महिलाओं का पास पर्सेंटेज था 34%
पिछले 5 सालों से UPSC सिविल सर्विसेज के एग्जाम में महिलाओं के पास पर्सेंटेज में इजाफा हुआ है। 2018 और 2019 में फीमेल पास पर्सेंटेज 24% रहा। 2020 में ये 29% तक पहुंच गया। वहीं, 2021 में 3 पॉइंट्स गिरकर 26% तक पहुंच गया। 2022 में ये आंकड़ा एक बार फिर 34% पर था। पिछले साल सिलेक्ट हुए 933 कैंडिडेट्स में 320 महिलाएं हैं।

Mains, पर्सनैलिटी टेस्ट के नंबरों को मिलाकर बनती है UPSC CSE की मेरिट लिस्ट
सिविल सर्विसेज एग्जाम के तीन पार्ट्स होते हैं- प्रीलिम्स, Mains और पर्सनैलिटी टेस्ट।

  • Mains एग्जाम में 9 एसे टाइप पेपर होते हैं। इनमें से दो पेपर क्वालीफाइंग नेचर के हैं यानी इन दोनों पेपर्स में सिर्फ पास होना जरूरी है।
  • इनके नंबर मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ते। मेरिट लिस्ट में पेपर 1 से पेपर 6 और पर्सनैलिटी टेस्ट के नंबरों से मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।
UPSC-Final-ResultDownload
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!