सेठ रावत मल बोथरा कन्या महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता एवं दौड़ का भव्य आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

सेठ रावत मल बोथरा कन्या महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं ने अपनी कला का जौहर दिखाया। इस प्रतियोगिता में ऑपरेशन सिंदूर, महिला सुरक्षा, तुलसी विवाह, वेलकम रंगोली आदि थीम पर रंगोलियां बनाई गईं।

प्रबंधक शांति लाल बोथरा ने बताया कि बालिकाओं ने बहुत सुंदर रंगोलियां बनाईं, जो दर्शकों को आकर्षित कर रही थीं। निर्णायक जज की भूमिका प्रबंध कमेटी की सदस्य सीमा जी बोथरा और राजकीय सेठ रावत मल बोथरा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रिंसिपल अंकिता अग्रवाल ने निभाई।

इस प्रतियोगिता में कोमल भाटी और ग्रुप ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सलोनी चौधरी एवं ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चंचल, आशियां एवं ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं 100 मीटर रेस प्रतियोगिता में सलोनी चौधरी कनिष्क गुर्जर संजना नायक ने हमेशा प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
तीन टांग दौड़ में सलोनी चौधरी एवं जसोदा विश्नोई प्रथम और संजना नायक और कनिष्का गुर्जर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बालिकाओं ने बहुत ही उत्साह से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जो इस आयोजन की सफलता का प्रतीक है। सांस्कृतिक प्रभारी मनीषा बोथरा और स्टाफ सदस्य रेखा गुप्ता, दुलीचंद भाटी, श्री माला बोथरा एवं जयश्री पंचारिया की देख रेख में प्रतियोगिता का सफल आयोजन करवाया गया।

Categories:
error: Content is protected !!