बीकानेर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका, राहुल गांधी मुर्दाबाद के लगाए नारे, पीएम की मां पर टिप्पणी का विरोध…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

गाली देना लोकतंत्र का अपमान है राहुल गांधी को देश से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए– श्याम पंचारिया

यह भारतीय संस्कृति और संस्कारों पर सीधा हमला है जनता मोदी जी के साथ है– सुमन छाजेड़

बीकानेर दरभंगा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता के खिलाफ अमर्यादित भाषा और गाली-गलौज करने के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया व शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अगुवाई में आज सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीकानेर कलेक्ट्रेट पर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारों के साथ राहुल गांधी का पुतला जलाया।
देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा यात्रा के नाम पर कांग्रेस बार-बार प्रधानमंत्री का अपमान कर रही है लेकिन इस बार राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की माता को गाली देकर भारतीय राजनीति का सबसे शर्मनाक चेहरा दिखा दिया आज पुतला दहन के माध्यम से कांग्रेस को चेतावनी दी गई है कि अब देश ऐसी ओछी राजनीति बर्दाश्त नहीं करेगा राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर मां-बहन को गाली देना लोकतंत्र का अपमान है राहुल गांधी को देश से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।
शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा पीएम मोदी सिर्फ भाजपा के नेता नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के प्रतिनिधि हैं उनकी मां को गाली देना पूरे देश की माताओं-बहनों का अपमान है यह भारतीय संस्कृति और संस्कारों पर सीधा हमला है जनता मोदी जी के साथ है, ऐसे शब्दों से उनका समान कम नहीं होगा।
भाजपा मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया आज के इस प्रदर्शन में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल ग़ैधर, प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चारण, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, श्याम सिंह हांडला, राजेंद्र पंवार, कौशल शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, दीपक पारीक, मोतीलाल हर्ष, सरिता नाहटा, सोहन प्रजापत, मंत्री, धमेंद्र सोलंकी, झमकू देवी, रामचंद्र सोनी, जिला प्रवक्ता महेन्द्र ढाका, सोशल मीडिया संयोजक पवन स्वामी, मीडिया संयोजक कमल गहलोत, चंद्रप्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, अजय काजला, मूलचंद मारू, नवीन बिश्नोई, विजयपाल कूकना, नरेश शाकद्वीपीय, बजरंग जाखड, श्रवण कुमावत, अजय जीनगर, कमल सैन के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मनीष सोनी
जिला मीडिया संयोजक भाजपा देहात।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!