बीकानेर महारानी कालेज में जोश खरोश के साथ आयोजित हुआ संविधान दिवस…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।आज दिनांक 26 नवंबर 2025 को राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया सर्वप्रथम डॉ. मंजू मीणा (विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान विभाग )ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया तत्पश्चात् लोक प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय संविधान पर प्रश्नोत्तरी एवं आशु वार्ता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं विजयी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। राजनीति विज्ञान विभाग में संविधान संविधान पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर महेश रचियता मुख्य वक्ता रहे, विशिष्ट वक्ता प्रोफेसर उज्ज्वल गोस्वामी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत संवैधानिक मूल्यों की जननी है। प्राचीन काल से ही भारत की संस्कृति सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की रही है। अतः लोकतांत्रिक परंपराओं का वाहक भारत प्राचीन काल से ही रहा है। तत्पश्चात छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त कीये डॉक्टर नूर जहाँ ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं डॉक्टर सुमन विश्नोई ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Categories:
error: Content is protected !!