बीकानेर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के जिला सचिव सुन्दरलाल बेनीवाल ने बताया कि आज स्थानीय आनंद निकेतन में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के जिला स्तरीय कन्वेंशन में राज्य सचिव किशन पारीक ने पार्टी निर्माण के तहत नई कैडर की भर्ती के साथ-साथ जनता के मुद्दों पर जन आंदोलन को मजबूत करने की कार्य योजना बनाते हुए कहा कि सरकार स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता को लूटने के लिए तत्पर है ऐसे में मजदूर किसान की पार्टी होने के नाते हमारी जिम्मेदारी मेहनतकश जनता के लिए ज्यादा बढ़ जाती है। बिजली के बढ़ते निजीकरण से जनता को बिजली के मूलभूत अधिकार से वंचित करने की साजिश है जिला स्तरीय कन्वेंशन की अध्यक्षता श्री डूंगरगढ़ के पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया ने की। कन्वेंशन में श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर, खाजूवाला, पूगल, कोलायत, बज्जू और बीकानेर सदर से पार्टी के प्रतिनिधि शामिल हुए। कन्वेंशन में पार्टी के ऑल इंडिया सम्मेलन की रिपोर्टिंग करते हुए पार्टी की नई गाइडलाइन से सभी प्रतिनिधियों को अवगत करवाया गया।कन्वेंशन में राज्य पर्यवेक्षक रामरतन बगड़िया भी उपस्थित रहे। नव निर्वाचित पार्टी सचिव किशन पारीक के पहली बार बीकानेर आने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेरुणा तेजा गार्डन में स्वागत-सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया तथा कन्वेंशन में भी जिला पार्टी ने स्वागत एवं सम्मान करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीकानेर जिले में पार्टी को मजबूत करने के लिए तन मन धन से काम करेंगे।
Latest Posts
- बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 मामलों में फरार मादक पदार्थों का कथित सप्लायर गिरफ्तार

- मां करणी बी.एड. एवं बीएसटीसी महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को दिलाई साइबर सुरक्षा हेतु शपथ

- 8वें अंतरमहाविद्यालयी योग टूर्नामेंट में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की महिला एवं पुरुष टीमें विजेता

- बीकानेर में कौशल, नवाचार एवं करियर मार्गदर्शन का भव्य संगमसीबीएसई रीजनल स्किल एक्सपो एवं गाइडेंस फेस्टिवल में 21 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नवाचारी मॉडल

- वरिष्ठ व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा को श्रीचुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार 2026 प्रदान किया जाएगा

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


