
बीकानेर। वन विभाग की टीम द्वारा अवैध वन उपज परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत लूणकरणसर के खोडाला ग्राम में प्रभावी कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही के दौरान कृष्ण गोदारा पुत्र रैंक्तराम गोदारा निवासी शेखसर, भीमगर पुत्र मालगर, गोपीगर एवं विनोदपुरी निवासी देवासर, तहसील नोहर के विरुद्ध राजस्थान वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
कार्रवाई के दौरान रेंजर मोहिनी चौधरी एवं उनकी टीम को बाधित करने का प्रयास किया गया। कृष्ण गोदारा द्वारा रेंजर पर पेट्रोल डालकर उन्हें जीवित जलाने का प्रयास किया गया तथा स्टाफ के साथ मारपीट की गई। इस संबंध में पुलिस थाना कालू में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन संख्या RJ 49 GA 7395 को सीज कर अग्रिम अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्यवाही में वन विभाग की टीम में श्री धर्मपाल रेंजर रामप्रताप, वेदप्रकाश, विजयपाल, विरेन्द्र, देवेन्द्र, सुशीला, लेखराम गोदारा एवं रूपसिंह आदि शामिल रहे।













Add Comment