बीकानेर ।राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस यूं तो हर साल मनाया जाता है लेकिन इस साल यह एक इतिहास लिखेगा । उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा की तैयारी को लेकर उपभोक्ता संगठन सीसीआई द्वारा आज बीकानेर जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया । जिला अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश के उपभोक्ता आंदोलन में पहली बार उपभोक्ता जागरूकता का संदेश देश के हर प्रदेश तक पहुंचाने के लिए कंज्यूमर कनफेडरेशन आफ इंडिया सीसीआई की ओर से राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के दिन देश के प्रमुख उपभोक्ता आंदोलनकारी डॉक्टर अनंत शर्मा के नेतृत्व में नई दिल्ली से उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा का कारवां रवाना होगा , देश भर में 17000 किलोमीटर से अधिक का रास्ता सड़क मार्ग से 82 दिन में पूरा होगा , जो उपभोक्ता आंदोलन का इतिहास रचेगा, इस यात्रा में बीकानेर से अधिक से अधिक संख्या में उपभोक्ता आंदोलनकारी शामिल होंगे और सहयोग करेंगे , यह यात्रा 15 मार्च तक विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के मौके पर वापस दिल्ली पहुंचेगी । जिला महासचिव ममता सिंह ने कहा की यात्रा अटक से कटक और कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी और विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा, गूंजेगा जागो ग्राहक जागो । बैठक को बीकानेर के सीसीआई उपाध्यक्ष बाबूलाल भाटी, संगीता शेखावत सचिव रजनी मेहता, सुधा यादव, विजय पवार, वह सीसीआई सदस्य गिरीराज गहलोत, लोकेश चौधरी, ओजस यादव, अनारदीन गौरी , भागीरथ भाटी, निर्मला चौहान, मुमताज शेख, सीमा रामपुरिया,आदि ने भी संबोधित किया
Latest Posts
- Indian Army and Jodhpur Railway Officials Strengthen Military-Civil Coordination at Additional Rail Facilities Conclave

- राधाकिशन तंवर मामले में कार्रवाई की मांग तेज, CCI अध्यक्ष अरुण अग्रवाल अधिकारियों से मिले

- रास रंग में सजेगी बीकानेर की शाम, विधायक सिद्धि कुमारी ने किया बैनर का विमोचन

- पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की पंचायत चुनाव संचालन समिति की बैठक आयोजित

- औद्योगिक क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था बदहाल, उद्योग संघों ने जताई नाराजगीरीको के बजाय अब उद्योग संघ अपने स्तर पर करवाएंगे सफाई, खर्च का भुगतान करेगा रीको लिमिटेड
Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


