बीकानेर में दो अलग अलग स्थान पर मिले मानव पैर,मची खलबली

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।शहर के बीछवाल थाना इलाके में दो अलग अलग स्थान पर मानव पैर मिलने से खलबली मच गई।बताया जा रहा है कि कृषि मंडी व आरसीपी श्मशान भूमि के पास मिले इन मानव पैरों की सूचना पर पहुंचे भाजपा नेता भगवान सिंह मेडतिया ने पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस का मानना है कि पास में श्मशान भूमि होने के चलते आवारा श्वान इनको लेकर कृषि मंडी क्षेत्र में लेकर आ गये होंगे।लेकिन इन पैरों पर किसी प्रकार के श्वानों के दांत के निशान नहीं है।हालांकि पुलिस ने किसी अवयस्क बालक के पैर होने की बात भी कही।जो दफनाने के बाद आवारा श्वानों द्वारा बाहर निकालने की आशंका भी जताई।किन्तु भाजपा नेता इस बात पर अडिग रहे कि इसकी गहनता से पड़ताल करवाई जाएं। कही यह हत्या का मामला न निकल जाएं।उन्होंने पुलिस अधीक्षक को फोन कर पूरे घटनाक्रम के बारे में बताकर एफएसएस टीम से जांच करवाने के लिये आग्रह किया।मेडतिया ने बताया कि मानव पैर अलग अलग स्थानों से निकलना तथा शरीर के अन्य हिस्से न मिलना संदेह जताता है।फिलहाल पुलिस ने दोनों मानव पैरों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Categories:
error: Content is protected !!