टाइम बैंक ऑफ इंडिया बीकानेर की मासिक बैठक सम्पन्न

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। टाइम बैंक ऑफ इंडिया बीकानेर की मासिक बैठक सम्पन्न वरिष्ठ जन भ्रमण पथ पर सम्पन हुई । बैंक के आर के शर्मा ने बताया कि एडिमन श्याम सुन्दर सुथार की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए सुथार ने टाइम बैंक की गतिविधियों पर प्रकाश डाला । उन्होने नए सदस्य सी एस आचार्य का टाइम बैंक परिवार में स्वागत करते हुए पंजीकरण किया। सुथार ने टाइम बैंक ऑफ इंडिया के अपैक्स हॉस्पिटल के साथ पिछले सप्ताह जयपुर में हुए एमओयू की जानकारी दी । उपस्थितों ने टाइम बैंक ऑफ इंडिया की विभिन्न गतिविधियों के सम्बन्ध में अपने अपने विचार व सुझाव रखे और नियमित अन्तराल पर मिलने पर भी जोर दिया । बीकानेर चेप्टर को और सक्रिय करने हेतु इसी तरह की अन्य समाजसेवी संस्थाओं के कार्यक्रमों में जाकर टाइम बैंक ऑफ इंडिया के उदेश्यों की जानकारी जन जन तक पहुँचाने हेतु अवेयरनेस ड्राइव चलाने की जरूरत पर बल दिया जिसका सभी ने अनुमोदन किया । अंत में एडमिन सुथार द्वारा धन्यवाद कर शीघ्र पुनः मिलने के आश्वासन के साथ मीटिंग समाप्त हुई । बैठक में महेन्द्र कुमार गुप्ता, आर के शर्मा, विजय कुमार शर्मा, डा. बी. के. बेनीवाल, विनोद कुमार शर्मा, चन्द्र शेखर आचार्य सहित अन्य उपस्थित थे ।

Categories:
error: Content is protected !!