अनुराग सेवा संस्थान के राष्ट्रीय सम्मान घोषित: साहित्यकार रवि पुरोहित कोे अखिल भारतीय अनुराग साहित्य सम्मान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


अनुराग सेवा संस्थान के राष्ट्रीय सम्मान घोषित
*साहित्यकार रवि पुरोहित कोे अखिल भारतीय अनुराग साहित्य सम्मान *
11 राज्यों के 31 साहित्यकारों को अर्पित होंगे सम्मान। 20 दिसम्बर को लालसोट में होगा सम्मान अर्पण समारोह।

बीकानेर। 4 दिसम्बर 2025
अनुराग सेवा संस्थान लालसोट के स्थापना के इकतीस वर्ष पूर्ण होने पर संस्थान द्वारा ‘अनुराग -31’ के अन्तर्गत आयोजित विभिन्न साहित्यिक , सांस्कृतिक, बौद्धिक, क्रीड़ा, धार्मिक, सामाजिक , लोक-संस्कृति, सामाजिक समरसता, साम्प्रदायिक सद्भाव, सनातन संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण से संबंधित 31 कार्यक्रमों के अन्तर्गत अखिल भारतीय अनुराग साहित्य सम्मान 2025 में 11 राज्यों के 31 साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा।
संस्थान की प्रेस सचिव अनिल नीमला ने बताया कि संस्थान के इकतीस वर्ष पूर्ण होने पर दिये जाने वाले अखिल भारतीय अनुराग साहित्य सम्मान घोषित कर दिये गये हैं। नीमला ने बताया कि इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए बीकानेर के साहित्यकार रवि पुरोहित का चयन उनकी चर्चित काव्य कृति ‘आग अभी षेश है’ के लिए किया गया है। सम्मान के तहत पुरोहित को नगद राशि, श्रीफल, शॉल, स्मृति चिह्न, सम्मान-पत्र व कलम आदि से 20 दिसम्बर को लालसोट में आयोज्य भव्य सार्वजनिक समारोह में विभूषित किया जाएगा। इंटरनेशनल पोइटिक प्रोजेक्ट पॉलेण्ड में वर्ष 2017-18 में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके साहित्यकार पुरोहित इससे पूर्व भी साहित्य अकादमी, दिल्ली, राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर, राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर, राजस्थान सरकार, अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन, कोलकाता, रोटरी क्लब, हिन्दी साहित्य संसद, चूरू, महेन्द्र जाजोदिया पुरस्कार, दिल्ली सहित देश-विदेश की अनेक संस्थाओं से सम्मानित-पुरष्कृत हो चुके हैं।

11 राज्यों के 31 साहित्यकारों को अर्पित होंगे सम्मान

अनुराग सेवा संस्थान के आयोज्य समारोेेह में पद्मश्री डॉक्टर रवीन्द्र कुमार, मेरठ को साहित्य में विशिष्ट अवदान हेतु अनुराग साहित्य श्री सम्मान -2025 से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही डॉ पदम सिंह पदम, करहल मैनपुरी, डॉ रामकुमार घोटड़ सादुलपुर चूरू, डॉ. प्रबोध कुमार गोविल, जयपुर, डॉ अखिलेश निगम लखनऊ, जगदीश मोहन रावत, जयपुर, श्याम प्रकाश देवपुरा, श्रीनाथद्वारा, डॉ. आर पी सारस्वत, मुम्बई, रामनारायण शर्मा, श्री गंगानगर, शील कौशिक सिरसा, डॉ. मनीषा शर्मा छावनी कोटा, देवेन्द्र कुमार मिश्रा जबलपुर, मप्र, विष्णु शर्मा ‘हरिहर’, कोटा, रामनारायण हलधर कोटा, डॉ. नीना छिब्बर जोधपुर, अटल राम चतुर्वेदी, मथुरा, बसंती पंवार जोधपुर, अमर बानियां लोहारो गन्तोक सिक्किम, विमला नागला, केकड़ी, संतोष दास शास्त्री नैनीताल उत्तराखंड, महाराम सिंह मृदुल, इटावा, प्रेमपाल शर्मा, दिल्ली, एकता अमित व्यास कच्छ गुजरात, डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा रायपुर, छत्तीसगढ़, नीलम राकेश लखनऊ, शिव मोहन यादव, दिल्ली, प्रभात कुमार सिंघल, कोटा, सतीश कुमार, किशनगढ़, नरेंद्र निर्मल, भरतपुर, धर्मेन्द्र सैनी, बांदीकुई को सम्मान प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा दौसा जिले से विनोद गौड, अनुराग प्रेमी, कृष्णा सैनी एवं बुद्धिप्रकाश महावर मन को विशिष्ट सम्मान प्रदान किया जाएगा।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!