बीकानेर 10 जनवरी। बीकानेर में चल रहे तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय उष्ट्र उत्सव के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान संस्थान में वेटरनरी विश्वविद्यालय की प्रदर्शनी स्टॉल का आयोजन किया गया। निदेशक प्रसार शिक्षा प्रो. राजेश कुमार धूड़िया ने बताया कि प्रसार शिक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी को वेटरनरी विश्वविद्यालय की विभिन्न तकनीकों, देशी गाय की नस्लों एवं पशुपालकों हेतु उपयोगी पुस्तिकाओं का प्रदर्शन किया गया। वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास, एन.आर.सी.सी., बीकानेर के निदेशक डॉ. अनिल कुमार पूनिया एवं विश्वविद्यालय प्रथम महिला सुनीता व्यास ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी का ऊंट उत्सव में सम्मिलित होने वाले विभिन्न वैज्ञानिक, पशुपालक, विदेशी सैलानियों, विद्यार्थियों एवं आमजन ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। ऊंट उत्सव के दौरान राजुवास स्टॉल को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी के दौरान स्टॉल का आयोजन डॉ. देवीसिंह एवं डॉ. संजय सिंह की देखरेख में किया गया।
Latest Posts
- Indian Army and Jodhpur Railway Officials Strengthen Military-Civil Coordination at Additional Rail Facilities Conclave

- राधाकिशन तंवर मामले में कार्रवाई की मांग तेज, CCI अध्यक्ष अरुण अग्रवाल अधिकारियों से मिले

- रास रंग में सजेगी बीकानेर की शाम, विधायक सिद्धि कुमारी ने किया बैनर का विमोचन

- पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की पंचायत चुनाव संचालन समिति की बैठक आयोजित

- औद्योगिक क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था बदहाल, उद्योग संघों ने जताई नाराजगीरीको के बजाय अब उद्योग संघ अपने स्तर पर करवाएंगे सफाई, खर्च का भुगतान करेगा रीको लिमिटेड
Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


