नई दिल्ली। 26 नवंबर 2025; साहित्य अकादेमी एवं इंस्टीटयूटो सर्वान्तीस के संयुक्त तत्वावधान में आज साहित्य अकादेमी में एक काव्य-पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें तीन स्पानी कवियों एवं दो भारतीय कवियों ने भाग लिया। इस अवसर पर आरंभिक वक्तव्य इंस्टीटयूटो सर्वान्तीस की निदेशक मारिया गिल बर्मन ने प्रस्तुत किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात अंग्रेजी लेखिका एवं अंग्रेजी परामर्श मंडल, साहित्य अकादेमी की संयोजक मालाश्री लाल ने की। स्पेन से पधारे कवि थे – फेलिपे जुआरिस्ती जिन्होंने बास्क भाषा में अपनी कविता प्रस्तुत की, जिसका शीर्षक था ‘मेट्रोपोलिस’। लौरा जियार्दानी ने अपनी कविता ‘व्हाट यू टू दू’ प्रस्तुत की। राकेल सान्तानेरा ने कैटलन भाषा में ‘बाबा’ शीर्षक से कविता प्रस्तुत की। इन कविताओं के अंग्रेजी अनुवाद शुभ्र बंद्योपाध्याय ने प्रस्तुत किए। भारतीय कवियों में अभय के. ने अपनी कविता ‘लोर्का एंड आई इन न्यूयार्क’ प्रस्तुत की, जिसका स्पेनी अनुवाद विकाश ने प्रस्तुत किया। लक्ष्मी कण्णन ने नदियों पर केंद्रित अपनी दो कविताएँ प्रस्तुत की जो सरस्वती और कावेरी पर केंद्रित थी। अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में मालाश्री लाल ने कहा कि यहाँ आज यहाँ भारत और स्पेन के संबंधों को और प्रगाढ़ता मिली है। दोनों भाषाओं की कविताओं में एक जैसी प्रकृति और आध्यात्मिकता को महसूस किया जा सकता है। मारिया गिल बर्मन ने आरंभिक वक्तव्य में इंस्टीटयूटो सर्वान्तीस के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि तीसरी सबसे बड़ी भाषा होने के कारण हम चाहते हैं कि भारत में स्पानी भाषा का और प्रचार-प्रसार हो। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी का स्वागत साहित्य अकादेमी की सचिव पल्लवी प्रशांत होळकर ने पारंपरिक अंगवस्त्रम एवं पुस्तकें भेंट करके किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सांस्कृति आदान-प्रदान कार्यक्रम से हम दोनों देशों की भाषाओं और संस्कृति की विविधता को महसूस कर सकते हैं।
Latest Posts
- Lt Gen V.S. Deshpande Reviews Operational Preparedness of Amogh, Ranbankura Divisions and Sand Vipers Brigade

- NIA Chargesheet Against Matthew Van Dyke: Terror Probe Under UAPA Still Ongoing, Sources Clarify as Foreigners Act Chargesheet Sparks Political Questions

- Bikaner Pays Tribute to Martyr Captain Chandra Chaudhary on His 24th Martyrdom Anniversary; Collector Nishant Jain, SP Mridul Kachawa and Military Officers Pay Homage

- बीकेईएसएल के उपभोक्ताओं के लिए अब आधुनिक सुविधाओं वाला नया एप

- बीकानेर: वार्ड नं. 2 में भाजपा प्रत्याशी दीपक व्यास को गुड़ से तोला

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


