खेल बजट ऐतिहासिक, बनेगा राजस्थान स्पोर्ट्स हब:निशा लिंबा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

खेल बजट ऐतिहासिक, बनेगा राजस्थान स्पोर्ट्स हब :- निशा लिंबा
राज्य सरकार के खेल बजट को ऐतिहासिक बताते हुए निशा ने कहा कि यह बजट राजस्थान में खेल क्रांति की शुरुआत है। नए स्टेडियमों का निर्माण, इंडोर हॉल, सिंथेटिक ट्रैक, स्विमिंग पूल, ग्रामीण क्षेत्रों में ओपन जिम तथा स्टेडियमों में सोलर प्लांट स्थापना जैसी घोषणाएं खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात हैं। कई जिलों में नए खेल स्टेडियम, एथलेटिक ट्रैक और आधारभूत सुविधाओं के विकास का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग के लिए “SPEED” ऑनलाइन प्लेटफॉर्म विकसित किया जाएगा, जिससे वैज्ञानिक प्रशिक्षण और मूल्यांकन संभव होगा। साथ ही महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय के विकास, ‘राजस्थान यूथ गेम्स’ के आयोजन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं के विस्तार जैसे प्रावधान सकारात्मक कदम हैं।
घोषणाएं सराहनीय हैं, अब जरूरत है समयबद्ध और पारदर्शी अमल की। सुविधाएं जमीनी स्तर तक पहुंचीं तो राजस्थान स्पोर्ट्स हब बन सकता है। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए विश्वास जताया कि इससे राजस्थान के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाएंगे।

Categories:
error: Content is protected !!