बीकानेर। एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर राजकीय महाविद्यालय गंगा शहर के विद्यार्थियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। प्राचार्य डॉ बबिता जैन ने बताया कि 11 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने मित्र मंडली गंगाशहर के साथ संयुक्त रूप से तेरापंथ भवन गंगाशहर में योगाचार्य श्री धर्म सोनी के नेतृत्व में योगाभ्यास किया। यह कार्यक्रम उग्र विहारी तपो मूर्ति श्री कमल मुनि तथा संत श्री सरजू दास जी महा त्यागी के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ। महाविद्यालय के विद्यार्थी जयप्रकाश नाई तथा सीताराम ने संत श्री सरजू दास जी के साथ शीर्षासन किया। श्री कमल मुनि ने अपने संबोधन ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा तीनों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। श्री सरजू दास जी महाराज ने बच्चे से लेकर बूढ़े तक के लिए योग की आवश्यकता को पुनर्स्थापित किया।
राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर में एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग का आयोजन…
June 21, 2025
1 Min Read












Add Comment