
उदयपुर।अचीवर्स और मेंगो धमाका द्वारा आयोजित बागबान सीजन 3 का शानदार आयोजन 22 मार्च को थर्ड स्पेस के सिनेमाघर में किया गया।
अपने तरह की अनूठी पहल और कोन्सेप्ट लिए इस प्रोग्राम में उन बागबानों का सम्मान किया गया, जिन्होंने अपने संघर्षों, अपने बलिदानो , अपने प्रयासों से अपने बच्चों को जीवन में एक मुकाम पर पहुंचाया और सफल जीवन दिया। इस कार्यक्रम में , बच्चों से उनके माता-पिता की कहानी ली जाती है और बच्चे अपने बागबानों का सम्मान मंच पर करते हैं। इस बार 28 बागबानों का सम्मान मंच पर किया गया जो अपने पूरे परिवार के साथ मौजूद थे।
बागबान कॉन्सेप्ट के फाउंडर श्री अमित माथुर और सुनीता सिंघवी ने बताया की ये एक पहल है आज के कल्चर में माता-पिता के संघर्षों को मंच के माध्यम से धन्यवाद देने की , एक पहल है कि बच्चे अपने बागबानों के बलिदान को कभी नहीं भूले और हमेशा उनका साथ देवें।
कार्यक्रम में वयोवृद्ध शख्सियत डा. सुजान सिंह जी छाबड़ा और डा. बी.पी. भटनागर सा. का भी सम्मान किया गया।
बागबान – सीजन 3 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री संजय सिंघल, ग्रुप सी.ई.ओ सिक्योर मीटर्स, गेस्ट ओफ होनर पद्म श्री श्रीमान श्याम सुंदर जी पालीवाल सा , विशिष्ट अतिथि एन.आई.सी.सी की डायरेक्टर और रोटरी क्लब आफ उदयपुर -दृष्टि की चार्टर्ड प्रेसीडेंट डा. स्वीटी छाबड़ा थी। डा. स्वीटी छाबड़ा ने अपने शब्दों में कार्यक्रम को सराहा और खुशी की ओर अग्रसर होने की हीलीग टेक्निक भी बताई जिसे कार्यक्रम में उपस्थित 200 लोगों ने प्रेक्टिकल एक्टीविटी करके महसूस किया और अपने जीवन में डालने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की सेलिब्रिटी गेस्ट मिसेज इंडिया ग्लेम और बालीवुड अभिनेत्री डा. मनप्रीत तनेजा थी , जिन्होंने इस कार्यक्रम को अपने आप में एक अनूठा कार्यक्रम और रिश्तों का कार्यक्रम बंताया और पहली बार इस तरह के कार्यक्रम में शिरकत करवाने के लिए आयोजकों का धन्यवाद दिया।
रोटरी क्लब आफ उदयपुर दृष्टि से श्री विप्लव , प्रेसिडेंट श्री विक्रम, श्री अक्षय कुमावत , श्री परमेश्वर अग्रवाल और श्री मोहित जी ने भी कार्यक्रम में शिरकत करी।
कार्यक्रम का मंच संचालन डा. श्रुति टंडन और डा. गोवर्धन रामचन्दानी ने किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में आमीन चेरेटेबल फाउंडेशन के श्री अनीस मियांजी , शान्तिराज हास्पीटल के श्री नरेश शर्मा, भारत इन्टीरियर के श्री राधेश्याम जान्गीड और स्पोर्टिग पार्टनर्स का उल्लेखनीय सहयोग रहा।
झलकप्रिया म्यूजिक स्टूडियो के श्री चैतन्य भट्ट द्वारा कम्पोस बागबान थीम सोंग ने कार्यक्रम के वातावरण को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचाया।
अमित माथुर और सुनीता सिंघवी का मानना है कि उदयपुर में तीन सीजन करने के बाद अब इस कार्यक्रम को राज्य स्तर पर ले जाने की अगली पहल रहेगी।














Add Comment