*चारधाम यात्रा 2026 के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी : सुरक्षित यात्रा हेतु 3P फॉर्मूले का करें पालन*

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 21 अप्रैल। उत्तराखंड में आयोजित होने वाली चारधाम यात्रा 2026 को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने राजस्थान से जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए विशेष स्वास्थ्य एडवाईजरी जारी की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि चारधाम के सभी तीर्थस्थल उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित हैं, जिनकी ऊंचाई समुद्र तल से 2700 मीटर से भी अधिक है। इन स्थानों पर यात्रियों को अत्यधिक ठंड, कम ऑक्सीजन, कम हवा का दबाव और अत्यधिक अल्ट्रा वॉइलेट रेडिएशन जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु विभाग ने “प्लान, प्रिपेयर और पैक” का विशेष सुझाव दिया है।*यात्रा से पूर्व 3P फॉर्मूला और तैयारी:*1. प्लान (योजना बनाना) : अपनी यात्रा की योजना कम से कम 7 दिनों के लिए बनाएं ताकि शरीर वातावरण के अनुरूप अनुकूल हो सके। यात्रा के दौरान बार-बार ब्रेक लें।2. प्रिपेयर (तैयारी करना) : रोजाना 20-30 मिनट टहलें और 5-10 मिनट श्वास व्यायाम का अभ्यास करें।3. पैक करना: पर्याप्त गर्म कपड़े, बारिश से बचाव के उपकरण, पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, बीपी शुगर जांच मशीन इत्यादि आवश्यकता अनुसार साथ रखें।*इन यात्रियों को रखनी होगी विशेष सावधानी:*डॉ. साध ने बताया कि 55 वर्ष से अधिक आयु के यात्री, गर्भवती महिलाएं और हृदय रोग, अस्थमा, उच्च रक्तचाप या मधुमेह से ग्रसित यात्रियों को यात्रा से पूर्व अपनी फिटनेस सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य जांच अवश्य करवानी चाहिए। यदि चिकित्सक यात्रा न करने की सलाह दें, तो इसे गंभीरता से लें। यात्री अपने साथ अपने नियमित चिकित्सक का नंबर और आवश्यक दवाइयां पर्याप्त मात्रा में साथ रखें।*आपातकालीन स्थिति में क्या करें:*यात्रा के दौरान यदि सीने में दर्द, सांस की तकलीफ, लगातार खांसी, चक्कर आना या चलने में कठिनाई जैसे लक्षण महसूस हों, तो तुरंत निकटतम चिकित्सा राहत केंद्र या जिला अस्पताल पहुंचें। किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति में तत्काल सहायता के लिए 104 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।*महत्वपूर्ण सावधानियां:*- यात्रा के दौरान शराब, धूम्रपान, कैफीनयुक्त ड्रिंक्स और नींद की गोलियों का सेवन कतई न करें।- शरीर में पानी की कमी न होने दें, कम से कम 2 लीटर तरल पदार्थ पिएं और भरपूर पौष्टिक आहार लें।- यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए संचार संदेशों और दिशा-निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करें।-

Categories:
error: Content is protected !!