पंजाबी समाज संस्था, जय नारायण व्यास कॉलोनी बीकानेर ने हर्षोल्लास से मनाई वैसाखी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। पंजाबी समाज संस्था, जय नारायण व्यास कॉलोनी बीकानेर द्वारा संस्कार सदन, बीकानेर में वैसाखी का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश के समक्ष मुख्य अतिथि श्री नानक चंद नागपाल, अध्यक्ष श्री रितेश अरोड़ा, सचिव श्री गुरदयाल डांग एवं कोषाध्यक्ष श्री जगदीश राय सेठी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

संस्था के अध्यक्ष श्री रितेश अरोड़ा ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं का स्वागत करते हुए वैसाखी पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज के नन्हें-मुन्ने बच्चों के साथ-साथ बड़ों ने भी उत्साहपूर्वक अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ फलक पाल द्वारा गणेश वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से हुआ।

इसके पश्चात दिव्या तनेजा एवं सपना लेकर की टीम द्वारा पंजाबी गिद्दा, अनिल टुटेजा द्वारा पंजाबी गीत पर डांस एवं घूमर, तथा मेघा कमरा द्वारा ‘अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदर’ भजन पर भावपूर्ण नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

सांस्कृतिक संध्या में द्विति ओपनेजा, सावनी सेठी, आश्वी सेठी, माही डांग, जयेशनवी लिखा, साहिबा पाल, लिविनर पाल एवं गुरनाज डुमरा ने नृत्य प्रस्तुत किए। वहीं जगदीश राय सेठी, महेंद्र चौधरी, विनीता चौधरी एवं तुषान गोबर ने मधुर गायन प्रस्तुत किया। एम.आर. चावला ने हास्य कविता के माध्यम से सभी को खूब गुदगुदाया।

पर्यावरण संरक्षण के संदेश को बढ़ावा देने हेतु सभी प्रतिभागियों को पौधे लगे हुए गमले भेंट किए गए।

कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य अनिल कुक्कड़, जगदीप सिंह ओबेरॉय, बलजीत सिंह, राज कुमार ढल्ला, दीपक मोगा, अरुण चम, राजेश मिढ्ढा, मुकेश धींगरा, दिव्या तनेजा, ललिता कालरा एवं स्नेहा नारंग भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम संयोजक श्री अनिल टुटेजा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी सदस्यों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

अंत में अध्यक्ष श्री रितेश अरोड़ा ने विशिष्ट अतिथि एवं उपस्थित सभी गणमान्यजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Categories:
error: Content is protected !!