बीकानेर।सेठ रावतमल बोथरा कन्या महाविद्यालय में सात दिवसीय योग शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में योग गुरु धर्मचंद सोनी के मार्गदर्शन एवं नीलम साध के निर्देशन में छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों को विभिन्न योगासन सिखाए गए।शिविर के दौरान चक्रासन, वृक्षासन, एकपाद आसन, सूर्य नमस्कार, उष्ट्रासन, कपाल भाती आसन एवं पूर्ण धनुरासन सहित कई योगासन का अभ्यास कराया गया। साथ ही अनुलोम-विलोम एवं अन्य प्राणायाम की विधियों की जानकारी भी दी गई। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।चक्रासन एवं सूर्य नमस्कार में योगिता माकड़, सलोनी चौधरी एवं दुर्गा लोरा ने विशेष रूप से सुंदर प्रस्तुति दी। वहीं विजयश्री पंचारिया, उर्मिला, मनिषा जशोदा , कनिष्का सहित अन्य छात्राओं ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ रही। उनका स्वागत मनीषा बोथरा एवं महाविद्यालय की प्राचार्या सीमा सिरोलिया द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर राजकीय सेठ रावत मल बोथरा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या अनिता जनागल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अतिथियों द्वारा धर्मचंद सोनी एवं नीलम साध का मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।कार्यक्रम में प्रबंधक शांति लाल बोथरा की गरिमामयी उपस्थिति रही उन्होंने अंत में सभी अतिथियों एवं आयोजकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता मनीषा बोथरा द्वारा किया गया।
Latest Posts
- मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से शिष्टाचार भेंट, कार्यकाल विस्तार पर दी बधाई !!

- गंगाशहर नागरिक परिषद्, कोलकाता द्वारा 105 प्रतिभाओं का सम्मान

- नगर निगम चुनाव में भाजपा का चुनावी शंखनाद, संगठन ने तय की जीत की रणनीति

- छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ना चाहिए : सीआई सुमन शेखावत

- परीक्षा केंद्र पर अनियमितता पाए जाने पर कुलगुरु ने तत्काल किया परीक्षा केंद्र निरस्त
Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


