कोटा| वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा 14 जून को आयोजित होने वाले पी टी ई टी 2026 में आवेदन करने की आज आखिरी तारीख हैं | संयोजक प्रो. क्षमता चौधरी ने बताया कि अभ्यर्थी हित को देखते हुए स्नातक के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को भी शपथ पत्र से काउंसलिंग उपरांत प्रवेश दिया जाएगा |सह समन्वयक डॉ रवि गुप्ता ने बताया कि राजस्थान के सभी विश्विद्यालयों के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा होनी शेष हैं| ऐसे में स्नातक अंतिम वर्ष के अभ्यर्थी जो इस सत्र में बी.एड में प्रवेश के इच्छुक है ,वंचित रह सकते हैं| इसी को ध्यान में रखते हुए आयोजन समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया कि ऐसे अभ्यर्थियों से शपथ पत्र लेकर प्रोविजनल एडमिशन दिया जाएगा| आयोजन समिति के सदस्य डॉ संदीप हुड्डा ने बताया कि अंतरिम रूप से प्रवेशित अभ्यर्थी को 31 अक्टूबर को स्नातक परीक्षा का परिणाम प्रस्तुत करना होगा| अब तक प्राप्त एक लाख 23 हज़ार अभ्यर्थियों में से 33 हज़ार अभ्यर्थी ग्रेजुएशन के अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत है|76 हज़ार पुरुष अभ्यर्थी तथा 46 हज़ार महिला अभ्यर्थी हैं|सबसे अधिक अभ्यर्थी जयपुर में तथा सबसे कम सलूंबर में हैं| एक लाख 11 हजार अभ्यर्थियों ने हिंदी माध्यम में प्रश्न पत्र चाहा है|इस सत्र में बी. एड में प्रवेश लेकर शिक्षक बनने का सपना देखने वाले विद्यार्थियों के लिए यह अंतिम अवसर है | इच्छुक अभ्यर्थी 500 रुपए प्रवेश शुल्क अदा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|
अपने गृह जिले में स्थाई पते के समीप दिया जाएगा वरीयता से प्रवेश
इस बार पी टी ई टी में सम्मिलित हो रहे अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में वरीयता अनुसार उनके द्वारा भरी गई शीर्ष चॉइस में से कॉलेज ऑनलाइन आवंटित किया जाएगा| परीक्षा में शामिल होने वाली छात्राओं की अत्यधिक संख्या तथा अभ्यर्थी हित को ध्यान में रखते हुए काउंसलिंग में उनके गृह जिले में स्थाई पते के समीप स्थित बी.एड. कॉलेज आवंटित किया जाएगा| ऐसे में अभ्यर्थी अपनी डिग्री कम आर्थिक बोझ से सुलभता से कर पाएगा | प्रदेश में स्थित 944 बी. एड कॉलेज में लगभग 1.07 लाख सीटें उपलब्ध है |





Categories: GENERAL NEWS



