बीकानेर।टाइम बैंक आफॅ इंडिया की मासिक बैठक नागणेचेजी स्कीम स्थित सुनील गुप्ता के निवास पर सम्पन हुई । आर के शर्मा ने बताया कि एडमिन श्याम सुन्दर सुथार के सभी सदस्यों के स्वागत उपरान्त, सभी ने अपना परिचय दिया और इंटर्न आर्यन सुखीजा और आदित्य गुप्ता के बारे में सदस्यों जानकारी दी तथा उनके प्रशिक्षण के उद्देश्य से सभी को अवगत कराया। दोनों इंटर्न एडमिन अनुराग नागर के निर्देशन में अपनी 8 सप्ताह की इंटर्नशिप करेंगे । दोनों स्टूडेंट इंटर्न अपनी इंटर्नशिप की अवधि में एडमिन व वरिष्ठ सदस्यों के साथ फील्ड विजिट, वरिष्ठ नागरिकों से संवाद, साइबर सुरक्षा, वरिष्ठ नागरिको सम्बन्धी योजनाओं की जानकारी, पुलिस स्टेशन और सामाजिक परियोजनाओं की जानकारी के साथ नए सदस्यों का पंजीकरण, अपूर्ण प्रोफाइल पूर्ण करना आदि कार्य करेंगे । इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सक्रिय करना, वेबसाइट, सोशल मीडिया अपडेट, यूट्यूब वीडियोज बनाना, संपादन, नाटक, कविता, गीत, पेंटिंग, नारा आदि बनाना, रैली नुक्कड़ नाटक, पड़ोसियों से संवाद में भी अपना योगदान देंगे । बैठक में नये सदस्य अश्वनी कुमार शर्मा ने टाइम बैंक ऑफ इंडिया बीकानेर चेप्टर की सदस्यता हेतु मौके पर ही पंजीकरण किया एवम् सभी साथियों द्वारा उनका अभिवादन किया गया । उपस्थित मेम्बर्स ने टाइम बैंक ऑफ इंडिया की विभिन्न गतिविधियों के सम्बन्ध में अपने अपने विचार व सुझाव रखे तथा नियमित अन्तराल पर मिलने पर भी जोर दिया । उल्लेखनीय है कि देहरादून स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज { UPES } के 35 स्टूडेंट्स टाइम बैंक ऑफ इंडिया के देश के विभिन्न शहरों में, जिनमे राजस्थान के जयपुर, बीकानेर, कोटा एवं आगरा, गौतम बुध नगर, लखनऊ, एस ए एस नगर व विशाखापतनम सम्मिलित है, में इंटर्नशिप करेंगे । आभार प्रदर्शन के बाद बैठक संपन्न हुई । बैठक में महेन्द्र कुमार गुप्ता, श्याम सुन्दर सुथार, डा. सुधीर कुमार मित्तल, अनुराग नागर, आर के शर्मा, प्रवीण गुप्ता, सुनील गुप्ता, आर्यन सुखीजा, आदित्य गुप्ता उपस्थित रहे
Latest Posts
- Indian Air Force Cheetah Helicopter Conducts High-Altitude Rescue at 15,000 Feet in Ladakh

- India-Japan Defence Partnership Enters a New Phase as Rajnath Singh and Shinjiro Koizumi Hold Bilateral Talks

- Rotary Uprise Launches Dog Ambulance Project in Bikaner to Provide Emergency Support to Stray and Needy Animals

- पीएम श्री विद्यालयों में साक्षात्कार पूर्ण होने के बाद भी पदस्थापन में विलंब

- कोलायत में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की मांग, विधायक अंशुमान भाटी ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


