योग, ओम् ध्यान एवं अष्टांग योग के संदेश के साथ योग जागरूकता अभियान का हुआ समापन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 10 जून 2026। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, बीकानेर में 4 जून से संचालित योग एवं ध्यान जागरूकता अभियान का बुधवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन अवसर पर सिविल इंजीनियरिंग शाखा के विद्यार्थियों के लिए विशेष योग सत्र आयोजित किया गया।

शारीरिक शिक्षा, खेल एवं योग विभाग के प्रभारी अधिकारी डॉ. एस. एल. प्रजापत के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के योग विभाग की अतिथि संकाय प्रियंका रघुवंशी और एम.एससी. योग के विद्यार्थी अजय धवल ने विद्यार्थियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल, प्राणायाम एवं ओम् मेडिटेशन का अभ्यास करवाया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास में भाग लिया।

इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक्स विभागाध्यक्ष श्री बाबूलाल ने महर्षि पतंजलि के अष्टांग योग के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए योग को जीवन में अपनाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक उत्कृष्ट पद्धति है।

प्राचार्य श्री के. के. सुथार ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नियमित योगाभ्यास के लाभ बताए तथा सभी को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक सोच का आधार है।

कार्यक्रम के अंत में रासायनिक अभियांत्रिकी विभागाध्यक्ष श्री सूर्य प्रकाश ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों द्वारा नियमित योगाभ्यास के संकल्प के साथ किया गया।

Categories:
error: Content is protected !!