अमेरिका में कार हादसा, 3 भारतीय महिलाओं की मौत:1 गंभीर रूप से घायल, हाईवे के बैरिकैड से टकराकर 20 फीट तक उछली कार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

अमेरिका में कार हादसा, 3 भारतीय महिलाओं की मौत:1 गंभीर रूप से घायल, हाईवे के बैरिकैड से टकराकर 20 फीट तक उछली कार

 हादसा साउथ कैरोलिना के ग्रीनविले काउंटी ​​​​​​​में शनिवार को हुआ। - Dainik Bhaskar

 हादसा साउथ कैरोलिना के ग्रीनविले काउंटी ​​​​​​​में शनिवार को हुआ।

अमेरिका में एक भीषण कार हादसे में 3 भारतीय महिलाओं की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है। हादसा साउथ कैरोलिना के ग्रीनविले काउंटी में 27 अप्रैल, शनिवार को हुआ। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीनों महिलाएं गुजरात के आणंद जिले की रहने वाली थीं।

इन महिलाओं का नाम रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल है। हादसा उस वक्त हुआ, जब महिलाओं की SUV कार हाईवे पर अनियंत्रित होकर पहले बैरिकेड से टकराई, फिर पुल से नीचे गिरकर पेड़ों में फंस गई। हादसा इतना भयानक था कि कार पुल से गिरने के बाद लगभग 20 फीट तक उछली थी।

तीन महिलाओं के बीच देवरानी-जेठानी का रिश्ता

मृतक तीनों महिलाएं एक ही परिवार से हैं। तीनों के बीच देवरानी-जेठानी का रिश्ता था। तीनों महिलाएं अमेरिका में अपने परिवार के साथ अलग-अलग रहती थीं।

जानकारी के मुताबिक कार में चार महिलाएं थीं। ये अटलांटा से साउथ कैरोलिना जा रही थीं। हादसे के वक्त कार की स्पीड भी तेज थी। पुलिस फिलहाल कार की स्पीड की जांच कर रही है।

घटनास्थल पर मौजूद कोरोनर माइक एलिस ने कहा कि कार ओवरस्पीड में चलाई जा रही थी। हवा में उछलकर नीचे गिरने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। उन्होंने कहा कि हादसे में कोई अन्य राहगीर घायल नहीं हुआ है।

हादसे की PHOTOS

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस ने बताया कि बैरिकेड से टकराकर कार कम से कम 20 फीट उछल गई।

पुलिस ने बताया कि बैरिकेड से टकराकर कार कम से कम 20 फीट उछल गई।

Categories:
error: Content is protected !!