चंडीगढ़ में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:सिर्फ 2 मिनट का फ्यूल बचा था, घबराए यात्री उल्टी करने लगे; दिल्ली के DCP ने बताई आपबीती

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

चंडीगढ़ में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:सिर्फ 2 मिनट का फ्यूल बचा था, घबराए यात्री उल्टी करने लगे; दिल्ली के DCP ने बताई आपबीती

चंडीगढ़

अयोध्या से दिल्ली जा रही फ्लाइट की चंडीगढ़ में हुई इमरजेंसी लैंडिंग। - प्रतीकात्मक फोटो - Dainik Bhaskar

अयोध्या से दिल्ली जा रही फ्लाइट की चंडीगढ़ में हुई इमरजेंसी लैंडिंग। – प्रतीकात्मक फोटो

अयोध्या से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E2702 दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण वहां लैंड नहीं कर पाई। इसके बाद इसे चंडीगढ़ डाइवर्ट किया। वहां जब फ्लाइट को लैंड कराया गया तो उस समय फ्लाइट में केवल 2 मिनट का फ्यूल बचा था। घटना 13 अप्रैल की है।

यह शिकायत अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दिल्ली पुलिस के DCP क्राइम सतीश कुमार ने की है। वह भी इस फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे। हालांकि, चंडीगढ़ एयरपोर्ट के CEO राकेश सहाय ने ऐसी किसी घटना के होने से इनकार किया है।

इस मामले में इंडिगो ने सफाई जारी की है। इसमें कहा गया कि विमान के कैप्टन ने SOP का पूरी तरह पालन किया। ये बिल्कुल सुरक्षित प्रक्रिया है। विमान को वैकल्पिक एयरपोर्ट (चंडीगढ़) ले जाने के लिए विमान में हर समय पर्याप्त फ्यूल था। हमारे यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है।

सतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी।

सतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी।

दोपहर 3:25 पर भरी थी उड़ान
दिल्ली पुलिस में DSP क्राइम सतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर बताया कि इंडिगो की फ्लाइट नं 6E2702 ने 13 अप्रैल दोपहर 3:25 बजे अयोध्या से उड़ान भरी और 4:30 बजे इसे दिल्ली पहुंचना था। लेकिन, लैंडिंग से करीब 15 मिनट पहले पायलट ने घोषणा की कि दिल्ली में मौसम खराब है।

DSP क्राइम ने दावा किया है कि विमान दिल्ली के ऊपर मंडराता रहा और दो बार उतरने का प्रयास भी किया, लेकिन दोनों बार असफल रहा। इसके बाद पायलट ने शाम 4.15 बजे विमान में घोषणा की अब उनके पास सिर्फ 45 मिनट का ईंधन बचा हुआ है। इसलिए, उन्हें विमान को चंडीगढ़ के लिए डाइवर्ट करना होगा।

115 मिनट बाद हुई लैंडिंग
इस घोषणा के बाद फ्लाइट में सवार लोग घबरा गए। घबराहट में कुछ यात्रियों और क्रू मेंबर ने उल्टियां भी की। विमान में 45 मिनट का ईंधन होने की घोषणा 4:15 पर की गई थी। इसके बाद 115 मिनट बाद शाम 6:10 पर इसे चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर उतारा गया। तब एक क्रू मेंबर से पता चला कि विमान में केवल 1 से 2 मिनट का ही ईंधन रह गया था।

सतीश कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट में डायरेक्टोरेट जनरल सिविल एविएशन (DGCA) और सिविल एविएशन मिनिस्ट्री को भी टैग किया।

सोशल मीडिया पर ही रिटायर्ड पायलट शक्ति लुंबा ने इस पूरे वाकये पर कहा है कि इंडिगो की तरफ से यात्रियों की सुरक्षा को ताक पर रखा गया है। इस पर कार्रवाई की जानी चाहिए, क्योंकि 2 असफल लैंडिंग के तुरंत बाद विमान को डायवर्ट किया जाता है। उन्होंने इस घटना की डीजीसीए से जांच की मांग की।

रिटायर्ड पायलट लुंबा ने कहा एयरलाइंस की गलती।

रिटायर्ड पायलट लुंबा ने कहा एयरलाइंस की गलती।

इंडिगो ने सफाई दी

इस मामले पर इंडिगो कंपनी ने बयान जारी किया। कंपनी ने कहा कि 13 अप्रैल को अयोध्या से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को दिल्ली में खराब खराब मौसम की वजह से चंडीगढ़ डाइवर्ट किया गया था। विमान के कैप्टन ने SOP के दायरे में ही काम किया। ये बिल्कुल सुरक्षित प्रक्रिया है। विमान को वैकल्पिक एयरपोर्ट ले जाने के लिए विमान में हर समय पर्याप्त फ्यूल था। हमारे यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। किसी भी तरह की असुविधा के लिए खेद है।

Categories:
error: Content is protected !!