6 राज्यों की 8 लोकसभा सीटों की EVM चेक होंगी:इनमें भाजपा ने 3, कांग्रेस ने 2 सीटें जीतीं; जांच के लिए 8 आवेदन मिले

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

6 राज्यों की 8 लोकसभा सीटों की EVM चेक होंगी:इनमें भाजपा ने 3, कांग्रेस ने 2 सीटें जीतीं; जांच के लिए 8 आवेदन मिले

नई दिल्ली

चुनाव आयोग ने 6 राज्यों की 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव में EVM में गड़बड़ी की जांच के आदेश दिए हैं। इनमें हरियाणा-तमिलनाडु की दो-दो सीटें शामिल हैं। वहीं छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की एक-एक सीटें हैं। 8 सीटों में से भाजपा को 3 और कांग्रेस को 2 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, 3 सीटें अन्य पार्टियों के खाते में गईं।

चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में EVM में गड़बड़ी की शिकायत के 8 आवेदन आए थे। इनमें EVM की मेमोरी और माइक्रो कंट्रोलर की जांच की मांग की गई थी। आयोग अब इन 8 सीटों के 92 पोलिंग स्टेशनों पर इस्तेमाल हुई EVM की जांच करेगा।

इसके अलावा आयोग ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा की 3 विधानसभा सीटों की EVM की भी जांच के आदेश दिए हैं। आयोग यहां के 26 पोलिंग स्टेशन पर EVM में गड़बड़ी की जांच करेगा।

अब सिलसिलेवार पढ़िए, किन राज्यों की सीटों की EVM की जांच होगी…

हरियाणा: 2 लोकसभा सीटों की EVM चेक होंगी
राज्य की करनाल और फरीदाबाद सीट की EVM चेक कराई जाएगी। करनाल से केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर और फरीदाबाद से केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर चुनाव जीते हैं। इन दोनों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की ओर से चुनाव के दौरान गड़बड़ी की आशंका जताई गई थी। करनाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर EVM की जांच करने की मांग की थी। वहीं, फरीदाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र प्रताप ने भी गड़बड़ी की आशंका जताई थी।

छत्तीसगढ़: कांकेर लोकसभा सीट की EVM चेक होगी
छत्तीसगढ़ की कांकेर लोकसभा सीट पर EVM की जांच कराई जाएगी। कांकेर से भाजपा के भोजराज नाग ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के बीरेश ठाकुर को 1884 वोटों से हराया। इसके बाद कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव के दौरान गड़बड़ी की आशंका जताई थी। इसे लेकर चुनाव आयोग में शिकायत भी की गई। इससे पहले भी काउंटिंग के दिन (4 जून) रीकाउंटिंग के चलते इस सीट का रिजल्ट सबसे देर से आया था।

महाराष्ट्र: अहमदनगर लोकसभा सीट के BJP उम्मीदवार ने EVM जांच की मांग की थी
महाराष्ट्र की अहमदनगर लोकसभा सीट से चुनाव हारने वाले बीजेपी उम्मीदवार सुजय विखे पाटिल ने EVM माइक्रो कंट्रोलर के वेरिफिकेशन की मांग की थी। उन्हें शरद पवार की पार्टी NCP-SCP के उम्मीदवार नीलेश लंके ने करीब 29 हजार वोटों से हराया था।

तमिलनाडु: वेल्लोर-विरुधुनगर सीटों पर EVM की जांच होगी
तमिलनाडु की वेल्लोर सीट से भाजपा उम्मीदवार एसी शनमुगम ने EVM जांच की मांग की है। यहां DMK के कथिर आनंद ने उन्हें 2.15 लाख वोटों से हराया था। चुनाव आयोग यहां के 14 पोलिंग स्टेशन के EVM की जांच करेगा।

वहीं, विरुधुनगर सीट के 14 पोलिंग स्टेशन पर EVM की जांच होगी। यहां कांग्रेस के मनिकम टैगोर ने 4379 वोटों से DMDK कैंडिडेट विजय प्रभाकरन वी को हराया था।

आंध्र प्रदेश: विजयनगरम सीट के 2 पोलिंग स्टेशन पर EVM की जांच होगी
आंध्र प्रदेश की विजयनगरम सीट से युवजन श्रमिका रायथू कांग्रेस पार्टी् (YSRCP) के कैंडिडेट बेलाना चंद्रशेखर ने आयोग से शिकायत की थी। वे तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के उम्मीदवार अप्पलानायडू कालीसेटी से 2.49 लाख वोटों से हार गए थे।

तेलंगाना: जहीराबाद सीट पर भाजपा उम्मीदवार ने जांच की मांग की
तेलंगाना की जहीराबाद सीट पर आयोग 20 पोलिंग स्टेशन पर EVM की जांच करेगा। यहां कांग्रेस के सुरेश कुमार शेटकर ने भाजपा उम्मीदवार बी.बी. पाटिल को 46 हजार वोटों से हराया था।

ऐसा पहली बार- रिजल्ट के बाद EVM जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं
यह पहली बार है कि ECI ने EVM चेक कराने को लेकर गाइडलाइन जारी की है। 4 जून को काउंटिंग से पहले 1 जून को आयोग की ओर से यह गाइडलाइन आई थी। इसमें प्रावधान किया गया है कि रिजल्ट आने के बाद जो भी सेकेंड पोजिशन वाला उम्मीदवार है, वह EVM चेक कराने के लिए आवेदन कर सकता है।

इसके लिए आयोग की ओर से एक EVM चेक कराने के लिए 50 हजार रुपए फीस रखी गई है। हालांकि इसके लिए उम्मीदवार को रिजल्ट आने के 7 दिन के भीतर ही आवेदन करना जरूरी है।

ECI की तरफ से EVM की जांच के आदेश…

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!