जेईई-एडवांस्ड:आईआईटी मद्रास ने जारी किए प्रैक्टिस-पेपर, विद्यार्थियों को मिलेगी मदद

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जेईई-एडवांस्ड:आईआईटी मद्रास ने जारी किए प्रैक्टिस-पेपर, विद्यार्थियों को मिलेगी मदद

बीकानेर

आईआईटी मद्रास ने जेईई-एडवांस्ड परीक्षा के प्रैक्टिस-टेस्ट पेपर जारी कर दिए हैं। यह जेईई-एडवांस्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। हर साल जेईई-एडवांस्ड की परीक्षा में उपयोग किए जाने वाले कलर-कोडिंग सिस्टम, नेवीगेशन-सिस्टम और अन्य बारीकियां से विद्यार्थियों को रूबरू कराने के लिए प्रेक्टिस-पेपर्स जारी किए जाते हैं।

जेईई-एडवांस्ड प्रवेश परीक्षा 26 मई को दो शिफ्टों में आयोजित होगी। दूसरी और जेईई-मेन अप्रैल-सेशन के लिए रिकॉर्डेड-रेस्पांस शीट्स और प्रोविजनल उत्तर-तालिकाओं पर आपत्तियां दर्ज कराने की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। विद्यार्थियों को जेईई-मेन की मेरिट-सूची और जेईई-एडवांस्ड के लिए क्वालीफाइंग कट-ऑफ का इंतजार है।

जोकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से जारी सूचना के अनुसार 25 अप्रैल को जारी होगी। जेईई-एडवांस्ड के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 अप्रैल से शुरू होकर 7 मई तक जारी रहेंगे। परीक्षा का परिणाम 9 जून को घोषित किया जाएगा। एक्सपर्ट ने बताया कि जेईई मेन से एडवांस का पेपर पेटर्न अलग होगा।

सीबीएसई: 10वीं -12वीं का रिजल्ट मई में संभव, मूल्यांकन लगभग पूरा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं व 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों का रिजल्ट में में जारी होने की संभावना है। 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य जारी है। सीबीएसई अगले महीने परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी कर रहा है।

अजमेर रीजन के करीब 2.50 लाख से अधिक अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 10वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का जांच का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी तेजी से करवाया जा रहा है। जल्दी यह काम पूरा होने की संभावना है।

Categories:
error: Content is protected !!