BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL

राजधानी दिल्ली मे के.एफ. एल शोस्टापर मिसेज़ इंडिया 2024 का सफलता पूर्वक आयोजन

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राजधानी दिल्ली मे के.एफ. एल शोस्टापर मिसेज़ इंडिया 2024 का सफलता पूर्वक आयोजन

क्षितिज संस्था के ताज में एक और सफलता का हीरा चमक रहा है।
गत 22/23 जून को देश की राजधानी दिल्ली में क्षितिज फैशन एंड लाइफ़ स्टाईल की नेशनल डायरेक्टर रंजीता सहाय अशेष के नेतृत्व में ‘के.एफ.एल शोस्टौपर मिसेज़ इंडिया 2024(सीज़न थ्री) का शानदार कायर्क्रम आयोजित किया गया।
यहाँ पर देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया। दो दिन तक चले इस कार्यक्रम में
पहले दिन टेलेंट राउंड के अन्तर्गत प्रतिभागियों ने अपने अपने हूनर का प्रदर्शन किया जिन्हें परखने वाली जूरी में थे सेलेब्रिटी ग्रूमर अंकित नागपाल, न्यूज़ीलैंड से आई इंटरनेशनल
ग्रूमर एमेलिया और डाॅ० मनिषा कौशिक के साथ क्षितिज संस्थापिका रंजीता सहाय अशेष भी थी। इन सभी ने के.एफ.एल के प्रतिभागियों का ग्रूमिंग सेशन भी लिया। साथ ही साथ उनका पोर्ट फोलियो शूट भी किया गया।
विभिन्न राज्यों से आई सोन्दर्य की प्रतिमाओं जिनको सवांरने का श्रेय जाता है ए.बी.एस औरा की रितु मदन और सिस्टा की पूजा तंवर को जिन्होंने बेहद खूबसूरती से मेकअप किया।
साथ ही रुचि मल्होत्रा के द्वारा डिजाइन किये गये रुचि क्रीयेशन के शानदार लहंगो ने प्रतिभागियों पर चार चांद लगा दिये। उसके अलावा रोहित सहाय का ज्यूलरी ब्रैंड ‘सुषमैड’ कि डिज़ायनर ज्यूलरी ने कंटेस्टेंस को कंप्लिट लुक दिया।
मुख्य अतिथी श्री संजीव कपूर जी ने ग्रैंडफिनाले का आगाज़ दीप प्रज्जवलित करके आरंभ किया।
उसके बाद शिल्पा डांस अकैडमी के नन्हें बच्चों ने बहुत सुंदर गणेश वंदना से कायर्क्रम की शुरुआत की। उसके बाद रोल मॉडल को उनके परिचय और प्रश्नोंतर राउंड के आधार पर विजेता घोषित किया गया।
विशिष्ट अतिथियों में शिरकत करते लेफ्टिनेंट जेनरल(रिटायर्ड) ए. आर. प्रसाद, लायंस क्लब के गौरव गुप्ता जी,प्रिती चितकारा जी,डाॅ.सोनाली खत्री जी,अनु सिंह बगल जी ने प्रोत्साहन बढ़ाया।
कार्यक्रम का संचालन प्रिन्स कालरा और स्वाती निखिल ने बहुत ही खूबसूरती से किया।धनंजय ने बीट बाॅक्सिंग कर सबका दिल जीत लिया एवं उमा आदित्य ने अपनी दिलकश आवाज़ से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
के.एफ.एल का मकसद उन प्रतिष्ठित महिलाओं को आगे लाना है जो समाज के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं।
के.एफ.एल शोस्टाॅपर मिसेज इंडिया 2024 की विजेता रहीं …
भोपाल की डाॅ.संगीता कुमार
दिल्ली की हरनीत चहल फर्स्ट रनर अप और शिमला की निशा शर्मा
सेकंड रनर अप रहीं।
वहीं के.एफ.एलशोस्टाॅपर मिसेज इंडिया क्लासिक कैटेगरी मे बीकानेर की सारिका व्यास,भोपाल की डाॅ.वीना कुर्रे फर्स्ट रनर अप और दिल्ली की नमीता पांडे सेकंड रनर अप रहीं।
इसके अलावा नेशनल डायरेक्टर के.एफ.एल और क्षितिज की फाउंडर रंजीता सहाय अशेष ने बताया कि क्षितिज ने इस बार उन महिलाओं को सम्मानित करने का बीड़ा उठाया जो समाज के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रहतीं हैं। भोपाल की डाॅ० रक्शन ज़ाईद को मिसेज़ इंडिया ह्यूमेनीटेरीयन अवार्ड 2024 दिया गया। आपने हज़ारों लोगों की ज़िन्दगी को बदलने में अनेक कार्य किये है।
रंजीता सहाय अशेष नेअपनी टीम किरन, प्रिंस, हेमन्त, स्वाति और प्रियंका को तहेदिल से धन्यवाद दिया जिन्होंने यह आयोजन सफल बनाने में उनका साथ दिया। अपनी कविता से लोगों को मन मोहते हुए प्रियंका, प्रिंस और हेमन्त ने तालियाँ बटोरीं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!