अब अपराधियों में विश्वास और आमजन में भय ! जयपुर में पुलिसकर्मियों ने बेटे के सामने पिता को पीटा:बुजुर्ग महिला के साथ महिला पुलिसकर्मी ने की हाथापाई; 4 लोगों को किया गिरफ्तार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर में पुलिसकर्मियों ने बेटे के सामने पिता को पीटा:बुजुर्ग महिला के साथ महिला पुलिसकर्मी ने की हाथापाई; 4 लोगों को किया गिरफ्तार

जयपुर

जयपुर में पुलिसकर्मियों ने एक पिता को उसके बेटे के सामने ही बुरी तरह से पीटा। मारपीट में पिता के हाथ और आंख पर चोटें आई। पुलिसकर्मियों ने पिता के साथ मारपीट की तो बेटे ने छोड़ने की गुहार लगाई। उसने एक पुलिसकर्मी के पैर भी पकड़े, लेकिन पुलिसकर्मियों का दिल नहीं पसीजा। इसके बाद पुलिस 4 लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले गई।

जानकारी के अनुसार चिरंजीलाल और उसकी पत्नी डिंपल के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार को डिंपल भांकरोटा थाना पुलिस के साथ घर आई। इस दौरान परिवार के लोग घर पर नहीं थे। उनकी गैर मौजूदगी में डिंपल ने मकान का ताला तोड़ने की कोशिश की।

इस दौरान आस-पड़ोस के लोगों ने चिरंजीलाल को जानकारी दी तो वह मौके पर पहुंचा। चिरंजी लाल ने ताला तोड़ने की बात को लेकर पुलिस और अपनी पत्नी से कारण पूछा तो पुलिसकर्मियों ने चिरंजी लाल के साथ मारपीट शुरू कर दी।

महिला पुलिसकर्मी ने एक बुजुर्ग महिला के साथ हाथापाई की।

महिला पुलिसकर्मी ने एक बुजुर्ग महिला के साथ हाथापाई की।

बेटे ने पुलिसकर्मी के पैर पकड़े, फिर भी नहीं छोड़ा
पीड़ित के परिजनों ने बताया- पिता के साथ मारपीट होने पर बेटे गौरांश शर्मा ने एक पुलिसकर्मी का पैर पकड़कर पिता को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों का दिल नहीं पसीजा। मारपीट करते हुए पुलिसकर्मी चिरंजीलाल को लेकर पुलिस की गाड़ी तक आ गए।

इस दौरान परिवार की महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को रोका तो महिला पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग महिला के साथ हाथापाई करना शुरू कर दिया। यही नहीं पुलिसकर्मी चिरंजीलाल के पिता शंकर लाल शर्मा, चाचा रमेश शर्मा और भाई बाबूलाल शर्मा को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिसकर्मियों की मारपीट से चिरंजीलाल के हाथ पर गंभीर चोट लगी और उसकी आंख सूज गई।

घटना गंभीर, विभागीय जांच के दिए आदेश
डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया कि घटना बहुत गंभीर है। पुलिसकर्मियों का कृत्य गलत है। इसकी विभागीय जांच के आदेश कर दिए हैं।

Categories:
error: Content is protected !!