राजस्थान में फिर बारिश-आंधी का अलर्ट:आज चार और कल 17 जिलों में बरसात की संभावना, 9 जिलों में पारा 40 डिग्री के ऊपर
जयपुर
![अजमेर में सुबह से मौसम साफ। - Dainik Bhaskar](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/04/25/ezgifcom-resize_1714023706.gif)
अजमेर में सुबह से मौसम साफ।
राजस्थान में आज शाम से मौसम में बदलने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के चार जिलों बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू में दोपहर बाद बादल छाने के साथ आंधी चल सकती है। 26 अप्रैल को इन एरिया में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। आंधी चल सकती है। इसके बाद कल से भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के 17 जिलों में भी मौसम बदलाव होने के साथ बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राजस्थान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस सिस्टम के प्रभाव से एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन राजस्थान-मध्य प्रदेश की सीमा पर बनेगा। इससे मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान में बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस सिस्टम का असर आज शाम से देखने को मिल सकता है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू के एरिया में दोपहर बादल हल्के बादल छा सकते है। कहीं-कहीं हल्की धूलभरी हवा चल सकती है।
![सीकर में सुबह से हल्के बादल छाए रहे।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/04/25/ezgif-3-071f4e3d86-11714011413-ezgifcom-resize_1714023777.gif)
सीकर में सुबह से हल्के बादल छाए रहे।
कल राजस्थान के कई हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना
जयपुर मौसम केन्द्र से जारी फोरकास्ट के मुताबिक 26 अप्रैल को बीकानेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, गंगानगर, उदयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, प्रतापगढ़, करौली, झालावाड़, डूंगरपुर, धौलपुर, दौसा, भीलवाड़ा, भरतपुर, बारां और बांसवाड़ा में धूलभरी हवा चल सकती है। इन शहरों में दिन में बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
2 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ा पारा
राजस्थान बुधवार को दिन में कुछ जगहों पर तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया, जिससे यहां गर्मी तेज हो गई। बीकानेर, जैसलमेर, सिरोही, कोटा, पिलानी में कल अधिकतम तापमान में 1 से लेकर 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई। कल सबसे ज्यादा तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस जालोर जिले में दर्ज हुआ। जालोर के अलावा कोटा, धौलपुर, करौली, बारां, डूंगरपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर में भी दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। फलोदी में दिन के साथ रात में भी गर्मी तेज रही, यहां बीती रात न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आया।
![जयपुर में सुबह से मौसम साफ है।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/04/25/untitled_1714023727.jpg)
जयपुर में सुबह से मौसम साफ है।
जयपुर में गर्मी, लेकिन तापमान स्थिर
राजधानी जयपुर में कल दिन का अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ और 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में कल पूरे दिन मौसम शुष्क रहा और बादल-धूप जैसा मौसम रहा। दोपहर में कुछ जगह हल्के बादल भी छाए, लेकिन उससे गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिली।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
अजमेर | 38.8 | 23.8 |
भीलवाड़ा | 39 | 20 |
अलवर | 39 | 22 |
जयपुर | 38.6 | 27.1 |
पिलानी | 39.5 | 21 |
सीकर | 37 | 20.2 |
कोटा | 40.1 | 24.3 |
चित्तौड़गढ़ | 38.6 | 23.3 |
उदयपुर | 38.3 | 21.4 |
धौलपुर | 40.1 | 21.7 |
बारां | 40.4 | 19.4 |
डूंगरपुर | 40.3 | 13.9 |
सिरोही | 39.6 | 18.5 |
करौली | 40.1 | 20.6 |
बाड़मेर | 40.6 | 28.2 |
पाली | 38.2 | 24.6 |
जैसलमेर | 40.7 | 26.7 |
जोधपुर | 40 | 25 |
बीकानेर | 39.8 | 26.4 |
चूरू | 38.7 | 23.6 |
गंगानगर | 38.2 | 21.5 |
जालोर | 40.8 | 22.6 |
हनुमानगढ़ | 37.1 | 18 |
Add Comment