NATIONAL NEWS

REET कैंडिडेट्स लड़ते-लड़ते छत से गिरे, 2 की मौत:जयपुर में शराब पार्टी में हुआ झगड़ा; 40 फीट नीचे मकान पर मिले शव

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

*REET कैंडिडेट्स लड़ते-लड़ते छत से गिरे, 2 की मौत:जयपुर में शराब पार्टी में हुआ झगड़ा; 40 फीट नीचे मकान पर मिले शव*
जयपुर में गुरुवार रात दो स्टूडेंट झगड़ते-झगड़ते चार मंजिला मकान की छत से गिर गए। चार मंजिला बिल्डिंग से नीचे गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पास वाले मकान की छत पर दोनों की लाश अर्द्धनग्न (हाफ न्यूड) हालत में मिली। मौके पर मानसरोवर थाना पुलिस और एफएसएल की टीम को बुलाया गया। दोनों शवों को हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है। डीसीपी (साउथ) मृदुल कच्छावा ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि मानसरोवर किरण पथ स्थित एक अपार्टमेंट के पीछे मकान की छत पर दो लड़कों की लाश पड़ी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतक की पहचान संजय मीना (24) और मनोज मीना (23) निवासी जहाजपुर, भीलवाड़ा के रूप में हुई है। मृतक संजय घटनास्थल के पीछे ही स्थित चार मंजिला मकान में किराए से रहता था। दूसरा साथी मनोज मीना पास ही किराए पर रहता था। दोनों लड़कों के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

*शराब पार्टी के बाद हुआ झगड़ा*
पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतक संजय और मनोज REET परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। गुरुवार शाम को पार्टी के लिए दोनों शराब भी खरीदकर लाए थे। उनके कमरे में खाना भी बना हुआ रखा मिला है। रात को संजय, मनोज और एक अन्य साथी ने कमरे में शराब पार्टी की।रात करीब 12:30 बजे तीसरा साथी पार्टी खत्म होने पर अपने घर चला गया। संजय और मनोज टहलने के लिए चौथी मंजिल स्थित मकान की छत पर जा पहुंचे। जहां दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों मृतकों के शर्ट कमरे में रखी मिली हैं, जबकि उनके मोबाइल छत पर रखे थे।

*सुबह तक नहीं लगा पता*
झगड़े में शराब के नशे में दोनों ने एक-दूसरे से मारपीट की। इस दौरान उनका बैलेंस बिगड़ा और करीब 40 फीट नीचे पास के मकान की छत पर आ गिरे। पुलिस प्रथम दृष्टया माना जा रहा है दोनों गंभीर हालत में छत पर आकर गिरे।घायल होने के बाद भी उन्होंने उठने का प्रयास किया, लेकिन उठ नहीं सके। कई घंटों तक दर्द से करहाते रहे। इसके बाद उनकी मौत हो गई। जिस मकान की छत दोनों के शव मिले, उसमें रहने वाला एक युवक जब छत पर कुर्सी लेने पहुंचा तो जानकारी मिली।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!